फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   12 thousand employees on special duty to brighten the roads of Delhi

G20 Summit: सड़कों को चमकाने के लिए 12 हजार कर्मचारी विशेष ड्यूटी पर, एमसीडी ने भी की पूरी तैयारी

Tue, 05 Sep 2023 04:51 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 05 Sep 2023 04:51 AM IST
सार

मेहमानों के रूट या फिर ठहरने वाली जगहों से जुड़ीं सड़कों की सफाई के लिए निगम ने 12 हजार कर्मचारियों को विशेष ड्यूटी पर लगाया है।

विज्ञापन
12 thousand employees on special duty to brighten the roads of Delhi
दिल्ली की मेयर डॉ. शैली ओबरॉय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जी-20 शिखर सम्मेलन में आने वाले मेहमानों के इस्तकबाल के लिए दिल्ली पूरी तरह से तैयार है। निगम ने सफाई, सौदर्यीकरण, सड़कों के नवीनीकरण जैसी जिम्मेदारियों को पूरा कर लिया है। दिल्ली अब पहले से ज्यादा साफ और सुंदर दिख रही है। मेहमानों के रूट या फिर ठहरने वाली जगहों से जुड़ीं सड़कों की सफाई के लिए निगम ने 12 हजार कर्मचारियों को विशेष ड्यूटी पर लगाया है। जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर निगम के इंतजाम पर अमर उजाला संवाददाता आदित्य पाण्डेय ने दिल्ली की मेयर डॉ. शैली ओबरॉय से विशेष बातचीत की। पेश है प्रमुख अंश।

विज्ञापन


सवाल- जी-20 की तैयारियों को लेकर निगम कितना तैयार है?
जवाब- दिल्ली विदेशी मेहमानों का स्वागत करने के लिए तैयार है। सफाई, सौदर्यीकरण, सड़कों के नवीनीकरण का काम पूरा हो गया है। जी-20 को लेकर 12 हजार कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई है। मेहमानों के रूट या फिर ठहरने वाली जगहों से जुड़ी 35 सड़कें हैं, जिन्हें 52 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें लगाकर सुबह शाम साफ किया जा रहा है। राजघाट मार्ग, जवाहरलाल मार्ग, जू एरिया और भैरव मार्ग, विकास मार्ग, तिलक मार्ग की सफाई के लिए छह विशेष टीमें लगाई गई हैं, जो कि 3-4 दिनों में पूरे रोड़ की सफाई व्यवस्था का आंकलन करेंगी।  प्रगति मैदान के आस पास की सड़कों की देखरेख के लिए 250 से अधिक अतिरिक्त कर्मचारी लगाए गए हैं।  हम अपनी मेहमान नवाजी में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन


सवाल- ऐसी क्या तैयारियां हुई हैं जिन्हें मेहमानों को जरूर जाकर देखना चाहिए?
जवाब- एमसीडी के कई ऐसे पार्क हैं जिन्हें हमने संवारा है, जैसे कि जीके-2 में खूबसूरत जी-20 पार्क तैयार कराया है। लाजपत नगर में एक खूबसूरत पार्क बनाया है, इसके अलावा कई ऐतिहासिक जगहों जैसे कि मिर्जा गालिब की हवेली, टाउन हॉल इत्यादि को संवारने का काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल- खास सड़कों को छोड़ दें तो बाकी दिल्ली में क्या काम हुआ?
जवाब- एमसीडी-311 एप के जरिये 12 हजार से अधिक कूड़ा प्वाइंट को चिह्नित कर स्थायी तौर पर साफ किया है। पहले ही एमसीडी के सभी अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए थे कि दिल्ली के सभी वनरेबल गार्बेज पॉइंट को 311 ऐप के माध्यम से ढूंढे़ और उन्हें स्थायी तौर पर हटाएं। अब उन प्वाइंट्स को बेहतरीन ढंग से साफ कर दिया गया है।

सवाल- सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कर्मचारियों के अलावा कितनी मशीनरी लगाई है?
जवाब- हमारे पास करीब 52 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें हैं, जो दिल्ली की सड़कों को साफ कर रही हैं। इसके लिए सड़क के किनारे टिपर्स भी लगाए गए हैं। दिल्ली के 12 जोन में जहां-जहां मलबा है, वहां ट्रक लगाए गए हैं। हमारी पूरी टीम उस मलबे को हटाने के लिए लगातार काम कर रही है, ताकि दिल्ली के किसी भी कोने में मलबा ना रह जाए।

सवाल- चौक चौराहों के सौदर्यीकरण के लिए क्या इंतजाम किए गए हैं?
जवाब- जी-20 के मद्देनजर पूरी दिल्ली में सभी सड़कों और चौराहों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसके लिए निगम ने उद्यान विभाग की टीमों का गठन किया है, जो अलग-अलग जगह ड्यूटी कर रही हैं। टीमें पूरी तरह से अपनी जिम्मेदारी को निभा रही हैं और दिल्ली को सुंदर बनाने की कोशिश में लगी हैं।

सवाल- पब्लिक टॉयलेट्स को बेहतर करने के लिए क्या किया गया है?
जवाब- दिल्ली के हर कोनों में एंटी मलेरिया की दवाई का छिड़काव किया जा रहा है। दिल्ली के सभी पब्लिक टॉयलेट्स को बेहतरीन ढंग से साफ किया गया है। दिल्ली के प्रगति मैदान में जी-20 समिट की मीटिंग का आयोजन किया जाएगा। इसके कारण से दिल्ली एमसीडी ने प्रगति मैदान के आस-पास के तीनों ड्रेनों की सफाई की है। अगर बारिश आती है तो जलभराव की स्थिति पैदा नहीं होगी।

सवाल- मेयर होने के नाते दिल्ली में वो कौन से बदलाव आप देखना चाहेंगी?
जवाब- सीएम केजरीवाल के गुड गवर्नेंस को देखते हुए दिल्ली की जनता ने निगम में आप पार्टी की सरकार बनाई है। चुनाव से पहले हमने दस गारंटी दी थी, एक-एक कर इन्हें पूरा कर रहे हैं। दिल्ली अब पहले से ज्यादा साफ सुथरी है, दिल्ली अब पहले से सुंदर दिखेगी। तीनों लैंडफिल साइटों पर चौबीस घंटे बायोमाइनिंग हो रही है। इनकी ऊंचाई कम हुई है। एमसीडी स्कूलों गुड एजुकेशन लेकर आए हैं।

सवाल- सफाई कर्मचारी और माली हैं ही नहीं, दिल्ली कैसे चमकेगी?
जवाब- एमसीडी सालों से आर्थिक संकट से गुजर रहा है। इसलिए सालों से सफाई कर्मियों और मालियों की भर्ती हुई नहीं है। हम एमसीडी की आर्थिक स्थिति सुधारने की दिशा में काम कर रहे हैं। दिल्ली के नागरिकों को संपत्तिकर जमा करने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। दिल्ली की सभी संपत्तियों की जियो टैगिंग की जा रही है। आने वाले दिनों में एमसीडी को ज्यादा संपत्तिकर मिलने की उम्मीद है। दिल्ली नगर निगम की आर्थिक स्थिति सुधरते ही कर्मचारियों की भर्ती शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed