फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   12 kg of tumor removed from thigh in sir ganga ram hospital

युवक की जांघ से निकाला गया 12 किलो का ट्यूमर, डाक्टरों ने पैर कटने से बचाया

Thu, 24 Jan 2019 06:37 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 24 Jan 2019 06:37 AM IST
विज्ञापन
12 kg of tumor removed from thigh in sir ganga ram hospital
पीड़ित प्रवीन कुमार गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

सर गंगाराम अस्पताल के डाक्टरों ने जांघ के अंदर से विशाल ट्यूमर निकालने में सफलता हासिल की है। वाराणसी निवासी 18 वर्षीय प्रवीण कुमार गुप्ता का टयूमर कूल्हे से होता हुआ जांघ तक फैल गया था। ऑर्थोपेडिक्स, वैस्कुलर सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी व एनेस्थिसियोलॉजी विभाग के विशेषज्ञों की टीम ने 12 किलो के टयूमर को निकालने में सफलता हासिल की। विशेषज्ञों ने मरीज की जांघ से टयूमर तो निकाला ही, पैर को कटने से भी बचाया। ट्यूमर निकालने के दौरान नस बीच में आ रही थी। मरीज की हालत में अब सुधार हो रहा है।

विज्ञापन


सर गंगाराम अस्पताल के ऑथोपेडिक्स ओन्को-सर्जन डॉ. बृजेश नंदन के मुताबिक, मरीज को 2012 में ट्यूमर हुआ था, जो धीरे-धीरे बढ़ता गया। बड़ा ट्यूमर होने के चलते मरीज को चलने-फिरने में दिक्कत के साथ दर्द भी अत्यधिक था। नसों व रक्त की धमनियों पर दबाव के कारण पूरी जांघ में कमजोरी आ चुकी थी। कई अस्पतालों में चक्कर काटने के बाद भी तकलीफ दूर नहीं हो पा रही थी। सभी पैर काटने की सलाह दे रहे थे। इसी के चलते ट्यूमर लगातार बढ़ता गया।
विज्ञापन


मरीज को अस्पताल में जांच के दौरान पता चला कि कूल्हे से होता हुआ ट्यूमर जांघ तक फैल चुका है। इसे निकालने के साथ-साथ अन्य अंगों को बचाना भी चुनौती था। इसी के चलते मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया। सात जनवरी को सात सर्जन की टीम ने ट्यूमर को निकाला। डॉ. नंदन के मुताबिक, मियामी विश्वविद्यालय में 2014 में ऐसा मामला आया था, लेकिन उस दौरान ट्यूमर छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्जरी से एक दिन पहले ट्यूमर तक रक्त सप्लाई रोकी
वैस्कुलर एंड एंडोवस्कुलर विभाग के डॉ. अंबरीश सात्विक के मुताबिक, मरीज के ट्यूमर से होकर पैर व अन्य अंगों के लिए रक्त कोशिकाएं जा रही हैं। सर्जरी से एक दिन पहले एक विशेष विधि (प्री-ऑपरेटिव एंबोलिएशन) के द्वारा ट्यूमर को रक्त सप्लाई देने वाली नसों को बंद किया गया। हालांकि इस दौरान ध्यान दिया गया कि पैर को रक्त सप्लाई बाधित न हो। छोटी-सी गलती के चलते पैर काटना पड़ सकता था। डॉ. नंदन के मुताबिक, ट्यूमर नसों व रक्त कोशिकाओं के साथ चिपका हुआ था। सर्जरी के दौरान इन रक्त कोशिकाओं को बांध दिया गया। साढ़े नौ घंटे की सर्जरी के दौरान सिर्फ एक बोतल खून चढ़ाने की आवश्यकता पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed