UP Board Result 2024: नोएडा में बेटियों का रहा दबदबा, टॉप 10 के 14 छात्रों में से 12 लड़कियों ने मारी बाजी
टॉप-10 सूची में 14 में से 12 लड़कियां शामिल हैं। लगातार दूसरे साल जिले में पहले नंबर पर छात्रा का कब्जा रहा। टॉप-10 में सबसे अधिक आठ छात्राएं दादरी क्षेत्र की हैं। पिछले वर्ष भी नोएडा का हाल ऐसा ही रहा था। तब टॉप-10 में नोएडा का एक भी छात्र शामिल नहीं था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंटरमीडिएट में एक बार फिर बेटियों का दबदबा रहा है। टॉप-10 सूची में 14 में से 12 लड़कियां शामिल हैं। लगातार दूसरे साल जिले में पहले नंबर पर छात्रा का कब्जा रहा। टॉप-10 में सबसे अधिक आठ छात्राएं दादरी क्षेत्र की हैं। वहीं, पिछले वर्ष की तुलना में इस बार जिले का परीक्षा परिणाम 2.55 प्रतिशत अधिक रहा हैं। 20 छात्रों को 90 प्रतिशत से अधिक अंक मिले हैं। जबकि पिछले वर्ष 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले छात्रों की संख्या 11 रही थी। वर्ष 2022 में एक भी छात्र 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल नहीं कर सका था।
इंटरमीडिएट की टॉप-10 सूची में एक बार फिर नोएडा के स्कूल फिसड्डी साबित हुए हैं। टॉप-10 में केवल दो छात्र नोएडा के हैं, जबकि बाकी सभी छात्र ग्रेटर नोएडा, दादरी, बिलासपुर और रबूपुरा क्षेत्र के हैं। पिछले वर्ष भी नोएडा का हाल ऐसा ही रहा था। तब टॉप-10 में नोएडा का एक भी छात्र शामिल नहीं था। वहीं टॉप-10 सूची में केवल दो छात्र हैं और बाकी 12 छात्राएं हैं। नंबर एक से लेकर 10 तक पर लड़कियों ने बाजी मारी है।
ऐसा पहली बार हुआ है। सूची में शामिल दो छात्र नीरज सोलंकी ने दूसरा और अजीत कुमार राय ने 10वां स्थान लड़कियों के साथ साझा किया हैं। वहीं, लगातार दूसरे वर्ष परिणाम में लड़की ने परचम लहराया है। टॉप-10 सूची में दो नंबर पर दो, छह पर तीन और दस नंबर पर दो परीक्षार्थी रहे हैं। उधर, 12वीं का परीक्षा परिणाम में दो साल बाद सुधार हुआ है। पिछले वर्ष 12वीं का परिणाम 82.41 प्रतिशत रहा था, लेकिन इस वर्ष 84.96 प्रतिशत रहा है। 2.55 प्रतिशत की वृद्धि रही हैं।
बाल अपचारी ने भी पास की परीक्षा
बलात्कार के आरोप में बंद एक बाल अपचारी ने भी कक्षा 12वीं की परीक्षा पास की है। उसने 53.6 प्रतिशत अंक हासिल किए है। वह फेस-2 स्थित बाल सुधार गृह में बंद है और वहां से बंबावड़ स्थित केंद्र पर परीक्षा दी थी। बेटे की सफलता से परिजन खुश है, लेकिन उसके भविष्य को लेकर चिंतित है। हाईस्कूल में भी बाल अपचारी ने 50 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए थे।
साल दर साल 12वीं का परीक्षा परिणाम
| वर्ष | परिणाम प्रतिशत |
| 2018 | 87.40 |
| 2019 | 80.47 |
| 2020 | 83.44 |
| 2021 | प्रतिशत जारी नहीं हुआ |
| 2022 | 86.74 |
| 2023 | 82.41 |
| 2024 | 84.96 |
इंटरमीडिएट की टॉप-10 सूची
| स्थान | नाम | प्रतिशत | स्कूल |
| 1 | निधि रानी | 93.80 | मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज, दादरी |
| 2 | नीरज सोलंकी | 93.40 | शिवराज शर्मा इंटर कॉलेज बिलासपुर |
| 2 | विधि | 93.40 | एसआरएस इंटर कॉलेज, खेड़ा धर्मपुरा दादरी |
| 3 | अंकिता सिंह | 93.20 | नोएडा कन्या इंटर कॉलेज भंगेल |
| 4 | रितु | 92.60 | मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज दादरी |
| 5 | मोनिका गौतम | 92.20 | मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज दादरी |
| 6 | महक | 91.80 | मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज दादरी |
| 6 | सोनाली भाटी | 91.80 | एसडीके विद्यालय रबूपुरा |
| 6 | मानसी | 91.80 | बाल उदय मॉडल इंटर कॉलेज हल्दौनी |
| 7 | शुभा नागर | 91.40 | एसआरएस इंटर कॉलेज, खेड़ा धर्मपुरा दादरी |
| 8 | पलक तोमर | 91.20 | मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज दादरी |
| 9 | मानसी तोंगड़ | 91.00 | एसजेएच इंटर कॉलेज सैंथली |
| 10 | अजीत कुमार राय | 90.80 | एसके इंटर कॉलेज गढ़ी चौखंड़ी |
| 10 | सिद्धि | 90.80 | डॉ. शिव चरण शर्मा इंटर कॉलेज, दौला रबूपुरा |
टॉपर निधि रानी के विषय वार अंक
| विषय | अंक |
| हिंदी | 96 प्रतिशत |
| अंग्रेजी | 93 प्रतिशत |
| गणित | 96 प्रतिशत |
| भौतिक विज्ञान | 87 प्रतिशत |
| रसायन विज्ञान | 97 प्रतिशत |
| कुल | 469/500 |
ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों ने मारी बाजी
ग्रामीण क्षेत्र के कैमराला और पल्ला समेत अन्य गांवों के स्कूल भी इस बार पीछे नहीं हैं। कैमराला गांव के आरएमएम पब्लिक स्कूल(दसवीं तक) का परिणाम 98 फीसदी रहा है। जबकि यहां के कक्षा 10 के छात्र सागर मावी ने 86 फीसदी अंक लाकर स्कूल टॉप किया है। स्कूल के चेयरमैन सतेंद्र मावी ने बताया कि यह केवल विद्यार्थियों की मेहनत का नतीजा है। वहीं, पल्ला गांव के एमडी इंटर कॉलेज के चेयरमैन राजवीर सिंह भाटी ने बताया कि कक्षा 10वीं के छात्र आयुष ने 89.5 फीसदी लाकर स्कूल टॉप किया है। जबकि अनुष्का ने 86.1 और कोशांबी ने 85.6 फीसदी अंक लाकर दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे हैं।
हाईस्कूल-इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम काफी अच्छा रहा है। हालांकि इंटरमीडिएट में रैंक अच्छी नहीं मिली है। अगले वर्ष और बेहतर परिणाम लाने का प्रयास किया जाएगा। टॉपर्स के साथ सफलता हासिल करने वाले सभी छात्रों को अच्छे भविष्य के लिए शुभकामनाएं।