फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   12.75 lakh rupees cheated from a young man after befriending him on Facebook in Delhi

फरेबी 'महिला दोस्त': FB पर दोस्ती की, मीठी-मीठी बातें कर जीता विश्वास...फिर एक दिन जो हुआ युवक न कर सका यकीन

Mon, 07 Aug 2023 07:51 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 07 Aug 2023 07:51 PM IST
सार

पूछताछ के बाद पुलिस ने आकाश जुयाल, कशिश मांझी, रोहित कुमार उर्फ खन्ना, शुभम कर्ण, सनी शाह, यश यादव और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया एक विदेशी नागरिक वीजा खत्म होने के बाद अवैध रूप से यहां रह रहा था। 

विज्ञापन
12.75 lakh rupees cheated from a young man after befriending him on Facebook in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दक्षिण जिले की साइबर थाना पुलिस ने ठगी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश कर एक नाइजीरियन नागरिक ओनेबो ओनेका नथानिएल समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये नाइजीरियन नागरिक भारतीयों के साथ मिलकर अपना गिरोह चला रहा था। आरोपियों ने पीड़ित से पहले विदेशी महिला बनकर दोस्ती थी और फिर भारत आकर कस्टम के नाम पर 12.75 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने आरोपियों के 5 बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं। इनके पास से 12 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और सात डेबिट कार्ड व चेक बुक बरामद की है।

विज्ञापन
Trending Videos

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि लाडो सराय में रहने वाले एक पीड़ित ने 18 जुलाई को साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे फेसबुक पर अमेलिया एडवर्ड नाम से एक फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली। महिला ने खुद को यूके का बताया। कुछ दिनों के बाद दोनों के बीच चैटिंग शुरू हो गई। महिला ने शिकायतकर्ता को बताया कि वह 50 हजार पाउंड के साथ मुंबई आई है। उसे कस्टम अधिकारियों ने पकड़ लिया है। उसने महिला को बचाने के लिए आरोपियों के चार अलग-अलग खातों में 12.75 लाख रुपये भेज दिए। मामला दर्जकर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरूण कुमार की देखरेख में एसआई संजय सिंह की टीम ने जांच शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई संजय सिंह की टीम ने उन बैंक खातों की जांच की जिनमें ठगी का पैसा गया था। पता चला कि बैंक अकाउंट में गया पैसा मंडावली स्थित एटीएम से निकाला गया था। पुलिस ने मंडावली के एक पते पर छापा मारा और नाइजीरियाई नागरिक को पकड़ा लिया। इससे पूछताछ के बाद पुलिस ने आकाश जुयाल, कशिश मांझी, रोहित कुमार उर्फ खन्ना, शुभम कर्ण, सनी शाह, यश यादव और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ओनेबो ओनेका नथानिएल तीन माह के वीजा पर भारत आया था और वीजा खत्म होने के बाद वापस नहीं गया। बाद में वह भारत में रहकर ठगी का गिरोह चलाने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed