{"_id":"63dd285fc8b82f507133d78b","slug":"11th-class-student-misdeed-by-intoxicating-substance-in-delhi-narela-industrial-area-2023-02-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में दरिंदगी: छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म, आरोपी ने कमरे में ले जाकर पहले पीटा फिर की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में दरिंदगी: छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म, आरोपी ने कमरे में ले जाकर पहले पीटा फिर की वारदात
Fri, 03 Feb 2023 08:59 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 03 Feb 2023 08:59 PM IST
सार
आरोपी उसे उठाकर एक सुनसान रास्ते से कमरे पर ले आया। कमरे पर उसे होश आ गया तो उसने आरोपी पर हमला कर भागने की कोशिश की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में 11वीं की छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। छात्रा का आरोप है कि स्कूल से घर आने के दौरान अज्ञात युवक ने नशीला पदार्थ सुंघाया जिससे वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
इसके बाद आरोपी ने उसे एक कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट भी की। छात्रा की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
15 साल की किशोरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुरुवार दोपहर छुट्टी होने के बाद वह सरकारी स्कूल से पैदल घर आ रही थी। पीछे से एक युवक आया और मुंह पर सफेद रंग का कुछ पदार्थ लगा दिया जिससे वह अचेत हो गई।
आरोपी उसे उठाकर एक सुनसान रास्ते से कमरे पर ले आया। कमरे पर उसे होश आ गया तो उसने आरोपी पर हमला कर भागने की कोशिश की। इस पर आरोपी ने उसके सिर पर पत्थर मार दिया। इससे वह बेहोश हो गई, इसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।
वह किसी तरह घर पहुंची। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और घटना की शिकायत की। पुलिस हुलिए के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।