फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   113 employees infected in three corporations of Delhi

दिल्ली के तीनों निगमों में 113 कर्मचारी संक्रमित, छह की मौत, सरकार ने मदद की गुहार

Wed, 03 Jun 2020 05:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 03 Jun 2020 05:42 AM IST
सार

  • कोरोना के खिलाफ जंग में अहम भूमिका निभा रहे हैं निगम कर्मी
  • उत्तरी नगर निगम में सबसे अधिक मामले
  • यहां 78 कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं और दो कर्मचारी दम तोड़ चुके हैं

विज्ञापन
113 employees infected in three corporations of Delhi
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

विस्तार

कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे दिल्ली के तीनों नगर निगम के कर्मचारी मैदान में डटे हुए हैं। यही कारण है कि तीनों नगर निगमों में 113 कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और छह कर्मचारियों मौत हो गई है। सबसे अधिक कोरोना के मामले उत्तरी निगम में हैं। यहां 78 कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं और दो कर्मचारी दम तोड़ चुके हैं। इनमें एक शिक्षिका और एक कनिष्ठ अभियंता शामिल हैं। 

विज्ञापन


इसके अलावा 90 से अधिक कर्मचारी होम क्वारंटीन हैं। दक्षिणी निगम में अभी तक 14 कर्मचारियों को कोरोना हो चुका है। यहां दो सफाई कर्मचारी की भी मौत हो चुकी है। पूर्वी निगम में अब तक सात कर्मचारियों को कोरोना हो चुका है। इसके अलावा दो कर्मचारियों की कोरोना से मौत भी हो चुकी है। इसमें दोनों ही सफाई कर्मचारी थे।
विज्ञापन


उत्तरी निगम में आधे से अधिक स्वास्थ्य कर्मी पॉजिटिव
उत्तरी दिल्ली नगर निगम में संक्रमित कुल कर्मचारियों में 40 स्वास्थ्य कर्मी हैं। इसमें भी आधे कर्मचारी यानी 20 कर्मचारी अकेले केवल हिंदूराव अस्पताल के हैं। इसके अलावा 38 कर्मचारी फील्ड स्टाफ के हैं। इसमें सफाई कर्मचारी से लेकर निगम के शिक्षक भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साफ-सफाई और राशन वितरण की है अहम जिम्मेदारी
नगर निगमों में इस समय सफाई कर्मचारी से लेकर स्वास्थ्यकर्मी और शिक्षक भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसमें सफाई कर्मचारी जहां कंटेनमेंट जोन से लेकर बफर जोन में भी सफाई करने के काम संभाल रहे हैं। वहीं, स्वास्थ्यकर्मी अस्पताल में मरीजों की देखभाल कर रहे हैं। इसके अलावा निगम के शिक्षकों को जरूरतमंदों को राशन बांटने के लिए वितरण केंद्रों पर तैनात किया गया है। यही वजह है कि निगम के यह तीनों वर्ग के कर्मचारी कोरोना से अछूते नहीं हैं।


हमारे कर्मचारी अपनी सेवा देने का भरसक प्रयास कर रहे हैं। यही वजह है कि वह अधिक संक्रमित हैं। दिल्ली सरकार को हमारी मदद करनी चाहिए, जो भी हमारा पैसा बकाया है वह देना चाहिए, ताकि कर्मचारियों को समय पर वेतन दिया जा सके।
-अवतार सिंह, महापौर-उत्तरी दिल्ली नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed