{"_id":"5eeeec558ebc3e4342526f6c","slug":"11-years-old-hapur-boy-committs-suicide-after-being-depressed-from-sushant-singh-rajputs-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सदमे में 11 वर्षीय बच्चे ने लगाया फंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सदमे में 11 वर्षीय बच्चे ने लगाया फंदा, मौत
Sun, 21 Jun 2020 10:42 AM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 21 Jun 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों पर फिल्मों का कितना गहरा असर पड़ता है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हापुड़ में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर में एक 11 वर्षीय बच्चे ने खिड़की की चौखट पर फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार बच्चा हाल ही में आत्महत्या करने वाले बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत का फैन था और पिछले कुछ दिनों से उसी की फिल्में देख रहा था।
विज्ञापन
आशंका है कि उसी सदमे में बच्चे न यह कदम उठाया है। वहीं परिजनों ने बच्चे का पोस्टमार्टम कराने से भी इंकार कर दिया। रेलवे रोड स्थित मोहल्ला पटेल नगर निवासी हिमांशु गर्ग का 11 वर्षीय पुत्र वासु गर्ग नगर के स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था।
विज्ञापन
हिमांशु नोएडा में नौकरी करते हैं और शनिवार को घर में वासु के अलावा उसकी मां, दादी और बड़ी बहन मौजूद थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि पूछताछ में जो जानकारी हुई है उसके अनुसार बच्चा हाल ही में फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाले बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत का फैन था और पिछले कुछ दिनों से उससे जुड़ी फिल्में और न्यूज टीवी पर उसकी खबरें देख रहा था। तभी से वह मायूस भी दिख रहा था। आशंका है कि इसी सदमे के कारण उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन