फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   11 people injured due to collapsed wall

बारिश से निर्माणाधीन दीवार गिरी, 11 लोग गंभीर रूप से घायल

Wed, 01 Aug 2018 09:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जेवर
ब्यूरो, अमर उजाला, जेवर Updated Wed, 01 Aug 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
11 people injured due to collapsed wall
wall collapses

आंधी के साथ आई बारिश की वजह से मंगलवार रात जेवर के खाजपुर गांव में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से दो मकानों में सो रहे सात बच्चों सहित 11 लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। यहां से तीन बच्चों सहित पांच लोगों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, खाजपुर निवासी कालू मकान की दूसरी मंजिल का निर्माण करा रहा था। दीवारें खड़ी हो गई थीं, बुधवार को छत बननी थी। रात करीब साढ़े दस बजे आंधी के साथ हुई बारिश से दूसरी मंजिल की दीवार दो हिस्सों में ढह गई। 
विज्ञापन


दीवार का पहला हिस्सा निर्माणाधीन मकान की ही पहली मंजिल जा गिरा। मलबा छत को तोड़ते हुए नीचे सो रहे परिवार पर गिर गया जिससे मकान मालिक कालू, पत्नी मनीता, बेटा रजनीश (10) व रघु (3) और बेटी नितारा (7) व दीपिका (5) के दबने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दीवार का दूसरा हिस्सा पड़ोसी अरविंद की छत पर गिरा जिससे छत ढह गई और अरविंद, उसकी पत्नी कविता, बच्चे अन्नू, साक्षी व अमन मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने सभी घायलों को जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

यहां से चार बच्चों सहित छह लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि कालू की पत्नी मनीता, बच्चे रजनीश, नितारा व रघु को गंभीर चोटें आईं हैं। पांचों को प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली रेफर कर दिया गया है जहां हालत स्थिर बताई जा रही है।

ग्रामीणों ने मिलकर बचाईं 11 जिंदगियां
ग्रामीणों ने दीवार गिरने की तेज आवाज सुनी। लोगों ने जानकारी की तो दोनों परिवारों के लोगों का जवाब नहीं मिला जिसके बाद गांव वाले सभी 11 घायलों को मलबे से निकाला।       

खाजपुर गांव में रात के समय घर के अंदर सो रहे दो परिवारों के 11 लोगों के घायल होने की सूचना मिली। घटना की वजह तेज हवा के साथ बारिश बताई जा रही है। टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है घायल व पीड़ितों की हरसंभव मदद की जाएगी। - प्रसून द्विवेदी, उपजिलाधिकारी जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed