फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   11 lakes of Yamuna Khadar will be developed DDA starts work

यमुना खादर की 11 झीलों का होगा विकास, डीडीए ने शुरू किया काम

Wed, 13 Nov 2019 06:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 13 Nov 2019 06:13 AM IST
विज्ञापन
11 lakes of Yamuna Khadar will be developed DDA starts work
सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला

यमुना की प्राकृतिक झीलों को एक बार फिर पुनर्जीवित करने की मुहिम भाजपा ने शुरू की है। इसके तहत 11 प्राकृतिक झीलों के विकास की योजना तैयार की गई। इसके लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी अपने सांसद निधि फंड से 9 करोड़ रुपये देंगे।

विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बताया कि यमुना को स्वच्छ और तटों को सुंदर बनाने के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह गंभीर है। दिल्ली विकास प्राधिकरण ने कार्य योजना पर काम करने की पहल शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


इसके तहत जीटी रोड और सिग्नेचर ब्रिज के बीच यमुना खादर में स्थित 11 प्राकृतिक झीलों का विकास किया जाएगा। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होगी। सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगामी एक माह में काम शुरू हो जाएगा। यमुना के तटों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की आवश्यकता है। दिल्ली सरकार की उपेक्षा के चलते इस काम में बाधित किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने सोनिया विहार से जैतपुर तक वाटर टैक्सी चलाने की योजना भी तैयार की थी। लेकिन दिल्ली सरकार के असहयोग के चलते यह सुविधा दिल्ली की जनता को नहीं मिल सकी। इसी तरह कई योजनाएं दिल्ली सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार ने शुरू की जिनका भी कोई सुखद परिणाम सामने नहीं आया। 


यमुना खादर में स्थित प्राकृतिक झीलों के विकास के बाद न सिर्फ जल को संरक्षित करने में मदद मिलेगी बल्कि क्षेत्र का भूजल स्तर भी बढ़ेगा। पीने के पानी की गुणवत्ता में सुधार आएगा। झीलों के किनारों पर घास लगाकर सुंदर पार्क तैयार किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed