फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   10th student beaten naked by his friends

10वीं के छात्र को निर्वस्त्र कर पीटा, प्राइवेट पार्ट पर आई चोट

Tue, 17 Jul 2018 11:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 17 Jul 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
10th student beaten naked by his friends
प्रतीकात्मक तस्वीर

एक नामी स्कूल के 10वीं के छात्र को उसके साथी कार में बैठाकर एक खाली प्लाट पर ले गए। यहां पीड़ित छात्र को निर्वस्त्र कर उसके साथियों ने पीटा। जिससे उसके प्राइवेट पार्ट पर चोट आई है।

विज्ञापन


घटना के बाद आरोपित सभी छात्र फरार हो गए। पीड़ित छात्र की मां ने आरोपित पांच छात्रों के खिलाफ सेक्टर-20 थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पीड़ित छात्र परिवार के साथ सेक्टर-31 स्थित जिला अस्पताल के कैंपस में रहता है। छात्र की मां डॉक्टर है। पीड़ित छात्र और पांचों आरोपित छात्र सेक्टर-27 स्थित एक नामी स्कूल में 10वीं कक्षा के छात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इन छात्रों के बीच कुछ सप्ताह पहले से किसी लड़की को लेकर विवाद चल रहा है। कुछ दिन पहले स्कूल में भी आरोपित छात्रों ने पीड़ित छात्र के साथ मारपीट की थी। जिसके बाद टीचर के डांटने पर आरोपित छात्रों ने पीड़ित छात्र से माफी मांगी थी।

बातचीत करने के बहाने से बुलाया

10th student beaten naked by his friends

सोमवार शाम आरोपित सभी छात्र सेक्टर-31 की मेन रोड पर पहुंचे। वहां एक छात्र ने फोन कर पीड़ित छात्र को बातचीत करने के बहाने से बुलाया। इसके बाद आरोपित छात्र उसे कार में बैठाकर सेक्टर-27 स्थित एक खाली प्लाट पर ले गए।

जहां पर आरोपित छात्रों ने पीड़ित छात्र के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपित छात्रों ने उसे निर्वस्त्र कर उसके प्राइवेट पार्ट पर चोट पहुंचाई और उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपित छात्र वहां से फरार हो गए। घटना के बाद किसी तरह पीड़ित घर पहुंचा और घटना के बारे में परिजनों को बताया।

थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि पीड़ित और आरोपित सभी छात्र नाबालिग हैं। इसलिए मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। आरोप सिद्ध होने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed