फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   10th National Police Conference Tejaswini included in top five women empowerment initiatives across the countr

राष्ट्रीय पुलिस सम्मेलन: तेजस्विनी शीर्ष पांच महिला सशक्तिकरण पहल में शामिल, दिल्ली पुलिस के लिए गर्व का पल

Tue, 23 Aug 2022 01:03 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 23 Aug 2022 01:03 AM IST
सार

उत्तर पश्चिम जिला की ओर 10 जुलाई 2021 को तेजस्विनी योजना की शुरूआत की गई। इसका उद्देश्य विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों पर अंकुश लगाना है। 

विज्ञापन
10th National Police Conference Tejaswini included in top five women empowerment initiatives across the countr
उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर पश्चिम जिला पुलिस की ओर से चलाई जा रही तेजस्विनी पहल को देशभर के शीर्ष पांच महिला सशक्तिकरण पहल में शामिल किया गया है। शिमला में आयोजित 10वें राष्ट्रीय पुलिस सम्मेलन के दौरान खाकी में महिलाओं की यात्रा नाम से प्रदर्शनी में इसे शामिल किया गया है। इस सम्मेलन में देशभर की पुलिस एजेंसियां शामिल हुई है और पुलिस की ओर से अपने प्रमुख पहल को दर्शाया गया।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की ओर से उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी सम्मेलन में शामिल हुई हैं। महिला सुरक्षा और अधिकारिता को लेकर उत्तर पश्चिम जिला की ओर से तेजस्विनी पहल की शुरूआत की गई है। प्रदर्शनी में जिले की इस पहल को शीर्ष पांच में शामिल किए जाने पर दिल्ली पुलिस ने इसे गर्व का पल बताया है। सम्मेलन में देश की सभी पुलिस एजेंसियां शामिल हुई है और सभी ने अपनी पहल को प्रस्तुत किया। जिसमें से पांच शीर्ष प्रस्तुति को प्रदर्शनी में शामिल किया गया। 
विज्ञापन


उत्तर पश्चिम जिला की ओर 10 जुलाई 2021 को तेजस्विनी योजना की शुरूआत की गई। इसका उद्देश्य विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों पर अंकुश लगाना है। इलाके में रहने, काम करने या आने-जाने वाली महिलाओं में विश्वास पैदा करना है। 52 महिला बीट कर्मियों का चयन करके उन्हें अपराध प्रभावित क्षेत्रों में तैनात किया गया। अपने पुरुष समकक्षों के समान काम करते हुए ये 52 तेजस्विनी स्कूटर और बाइक पर सड़कों पर पेट्रोलिंग करते हुए अपराध पर रोक लगाने में तत्पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed