{"_id":"669fc6bd7d29d592f90f7eb9","slug":"10th-class-student-stabbed-12th-class-student-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-55398-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मजाक से गुस्साए दसवीं के छात्र ने 12वीं के छात्र को चाकू मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मजाक से गुस्साए दसवीं के छात्र ने 12वीं के छात्र को चाकू मारा
विज्ञापन
- जनकपुरी के निजी स्कूल की पार्किंग में हुई घटना, घायल छात्र का चल रहा है इलाज, पुलिस ने आरोपी छात्र को पकड़ा, छानबीन में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जनकपुरी इलाके में एक निजी स्कूल में दसवीं कक्षा के एक छात्र ने 12वीं के छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। घायल छात्र को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी 16 साल के छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे पकड़ लिया है। उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। शुरुआती जांच पता चला कि आरोपी छात्र ने मजाक करने पर गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल 16 साल का छात्र उत्तम नगर में रहता है और जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार दोपहर पुलिस को स्कूल की पार्किंग में 12वीं के छात्र को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस स्कूल में पहुंची। तब तक घायल छात्र को अस्पताल ले जा चुके थे। पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।