फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   10th class student commits suicide in Greater Noida

Greater Noida : अंग्रेजी का पेपर खराब होने पर 22वीं मंजिल से कूदा छात्र, मौत

Fri, 23 Feb 2024 03:24 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 23 Feb 2024 03:24 AM IST
सार

अंग्रेजी का पेपर खराब होने से वह तनाव में था।पिछले साल भी वह 12वीं में फेल हो गया था।

विज्ञापन
10th class student commits suicide in Greater Noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

परीक्षा के तनाव की वजह से ग्रेनो वेस्ट की महागुन मायवुड सोसाइटी में रहने वाले 12वीं के छात्र अदवित मिश्रा (19) ने बृहस्पतिवार शाम 22वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। अंग्रेजी का पेपर खराब होने से वह तनाव में था।पिछले साल भी वह 12वीं में फेल हो गया था। अदवित माता-पिता का इकलौता बेटा था। अदवित सेंट्रल बोर्ड ऑफ सीनियर सेकेंडरी (सीबीएसई) बोर्ड का छात्र था। उसके पिता आईटी सेक्टर में काम करते हैं। 

विज्ञापन


परिजन ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार को अदवित अंग्रेजी का पेपर देकर आया था। उसने यह पेपर खराब होने की बात कही थी।  इसके बाद से ही वह कुछ असहज महसूस कर रहा था, हालांकि उसे समझाया गया और बाद में वह सोसाइटी की छत पर बैठ गया। करीब 20 मिनट बाद वह अचानक नीचे कूद गया। 
विज्ञापन


जरा भी अंदाजा होता तो अकेला न छोड़ते : घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसे समझाया गया था कि ठीक है, जो होगा देखा जाएगा, लेकिन वह तभी से बेचैन था और छत पर चला गया। अगर जरा भी इसका अंदाजा होता कि तो उसे अकेला नहीं छोड़ते। वहीं, अदवित की बड़ी बहन रोते हुए कह रही थी कि अब राखी किसके बांधेगी। घटना के बाद पूरा परिवार बदहवास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में यही पता चल रहा है कि छात्र का अंग्रेजी का पेपर ठीक नहीं गया। वह दूसरी बार 12वीं की परीक्षा दे रहा था। पेपर खराब होने से बेहद तनाव में था।
- अरविंद कुमार, प्रभारी निरीक्षक, बिसरख थाना

 परीक्षा को लेकर क्या करें, क्या न करें 

  • परीक्षा की तैयारी पूरे साल करें और पाठ्यक्रम को महीनों में बांटें
  • शेड्यूल बनाकर पढ़ेंगे तो अंत में तनाव नहीं होगा और नंबर भी अच्छे आएंगे
  • अभिभावक की जिम्मेदारी है कि वह परीक्षा के दौरान ही नहीं शुरू से निगरानी रखें
  • प्रत्येक बच्चे की अलग क्षमता है और उन पर 90 फीसदी अंकों का दबाव न रखें
  • अगर कम नंबर आएं तो उसको भी स्वीकार करें। पढ़ाई के अलावा भी जीवन है
  • हर साल वर्ष परीक्षा के समय ऐसी घटनाएं होती हैं ऐसे में अभिभावकों को सावधानी बरतनी चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed