{"_id":"5c65fabcbdec227381666a32","slug":"107-pistols-were-brought-from-madhya-pradesh-making-a-secret-place-in-the-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में गुप्त स्थान बना मध्यप्रदेश से लाए थे 107 पिस्तौलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में गुप्त स्थान बना मध्यप्रदेश से लाए थे 107 पिस्तौलें
Fri, 15 Feb 2019 05:03 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Fri, 15 Feb 2019 05:03 AM IST
विज्ञापन
man arrest with gun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मध्य प्रदेश के बरवानी से आई हथियारों की एक बड़ी खेप के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मथुरा, यूपी निवासी रमजान (30) के रूप में हुई है।
पुलिस को 107 सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद करने में कामयाबी मिली है। आरोपी की निशानदेही पर महरौली-बदरपुर रोड से एक होंडा सिटी कार भी बरामद की गई , जिसे 2018 में दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके से चोरी किया गया था।
बदमाश होंडा सिटी कार की स्टेपनी की जगह पर केविटी (गुप्त स्थान) में हथियार लेकर दिल्ली आए थे। गिरफ्तारी के समय आरोपी 10 पिस्टल मेरठ के कुछ बदमाशों को सप्लाई करने आया था। पुलिस दो फरार बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त पीएस कुशवाहा ने बताया कि इंस्पेक्टर अजय कुमार व अन्य टीम को सूचना मिली कि हथियार की बड़ी खेप के साथ एक बदमाश डीएनडी फ्लाईओवर, आउटर रिंग रोड पर आने वाला है। पुलिस ने बुधवार देर रात आरोपी रमजान को 10 पिस्टल के साथ दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि बरामद 10 पिस्टल वह मेरठ के एक अन्य गैंग के बदमाश को देने आया था।
उसके बाकी साथी तुगलकाबाद किले के पास महरौली-बदरपुर रोड पर उसका इंतजार कर रहे हैं। पुलिस की टीम ने महरौली बदरपुर रोड पर छापेमारी की तो वहां एक होंडा सिटी कार खड़ी हुई थी।
पुलिस की टीम को देखते ही कार में बैठे दो बदमाश सलामु और यूसुफ फरार हो गए। पुलिस ने होंडा सिटी कार की तलाशी ली तो उसकी डिक्की की जगह केविटी बनाकर रखे गई 97 पिस्टल और बरामद हुई।
रमजान ने बताया कि फरार हुए बदमाश मथुरा के पास मेवात इलाके के रहने वाले हैं। उनका गैंग मध्य प्रदेश के बरवानी से हथियार लेकर दिल्ली आया था। हथियारों को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य स्थानों पर सप्लाई किया जाना था।