{"_id":"5e570b058ebc3ef3c26b59d7","slug":"106-miscreants-arrested-so-far-in-delhi-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंसा मामलाः अब तक 106 उपद्रवी गिरफ्तार, थानों में दर्ज हुईं 18 एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंसा मामलाः अब तक 106 उपद्रवी गिरफ्तार, थानों में दर्ज हुईं 18 एफआईआर
Thu, 27 Feb 2020 05:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 27 Feb 2020 05:49 AM IST
विज्ञापन
Delhi violence
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर-पूर्वी जिले में रविवार से हो रही हिंसा में पुलिस ने अब तक 106 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। इसके संबंध में अलग-अलग थानों में कुल 18 एफआईआर दर्ज की गई हैं। दिल्ली पुलिस ने लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। जिन घरों की छतों पर पथराव के लिए पत्थर जमा किए गए हैं, उनकी पहचान ड्रोन के जरिए कर ली गई है। अब उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता मंदीप सिंह रंघावा ने कहा कि समय से 112 नंबर नहीं मिलता है तो लोग 011-22829334 और 011-22829335 पर फोन कर पुलिस से किसी भी तरह की मदद मांग सकते हैं। इन पर अपनी परेशानी बताने के साथ लोग उपद्रवियों के बारे में सूचना भी दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर-पूर्वी जिले में हालत पूरी तरह नियंत्रण में हैं। पूरे जिले में पेट्रोलिंग की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इलाके में गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
पीसीआर कॉल पर भी उनकी नजर है। रूट मार्च किया जा रहा है। जिले में पर्याप्त संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक तैनात कर दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 106 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन लोगों के खिलाफ और भी सबूत हैं। ड्रोन से निगरानी के दौरान कुछ घरों की छतों पर पत्थर मिले हैं। उन्हें हटा दिया गया है। अब इनके मालिकों पर कड़ी कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन
हालात पर नजर
दिल्ली के हालात पर गृह मंत्रालय लगातार नजर रखे है। मंगलवार को स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) का चार्ज संभालने वाले विशेष आयुक्त एसएन श्रीवास्तव सहित कई संयुक्त आयुक्त बुधवार को पैदल मार्च करते दिखे। शांति बहाली के लिए अर्धसैनिक बलों की 45 कंपनियों को लगाया गया है। पुलिस के प्रवक्ता एमएस रंधावा ने बताया, ड्रोन से हिंसाग्रस्त इलाकों की निगरानी की जा रही है।
अब पीएमओ भी सक्रिय
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जाते ही पीएमओ भी सक्रिय हो गया है। गृहमंत्रालय के सूत्रों ने बताया, पीएमओ ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से जमीनी हालात की जानकारी ली। इसके बाद शाह ने डोभाल के साथ बैठक की। पीएम मोदी और शाह से मुलाकात के बाद ही एनएसए ने मंगलवार रात हिंसाग्रस्त उत्तर पूर्वी दिल्ली का दौरा किया था।