फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   1000 tickets were sold at six subway stations.

छह मेट्रो स्टेशनों पर 1000 टिकट बिके

Thu, 20 Nov 2014 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 20 Nov 2014 02:23 AM IST
विज्ञापन
1000 tickets were sold at six subway stations.

दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला बुधवार से आम लोगों के लिए खुल गया। इसके चलते शहर के मेट्रो स्टेशनों पर भीड़ बढ़ने लगी है। पहले ही दिन सभी छह मेट्रो स्टेशनों पर व्यापार मेले के एक हजार टिकट बिके। सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर एक हजार टिकटों का स्टॉक उपलब्ध कराया गया था।

विज्ञापन


दोपहर 12 बजे तक यहां 400 से ज्यादा टिकट बिक चुकी थीं। इसके अलावा सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन से भी करीब 100 टिकट खरीदे गए। गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन की सबसे कम राइडरशिप को ध्यान में रख टिकट भी सबसे कम उपलब्ध कराए गए थे, लेकिन यहां भी टिकट खरीदने के लिए करीब 50 लोग पहुंचे।
विज्ञापन


बॉटेनिकल गार्डन स्टेशन पर 200 टिकट खरीदे गए। मेट्रो स्टेशनों पर भीड़ से निपटने के लिए डीएमआरसी ने टोकन काउंटर बढ़ाए हैं। सुरक्षा कर्मियों की संख्या भी बढ़ाई गई है। हालांकि बुधवार को स्टेशन प्रबंधन को भीड़ से निपटने में कोई खास मशक्कत नहीं करनी पड़ी, लेकिन शनिवार और रविवार को परेशानी बढ़ना तय माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed