फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   100 cops in plainclothes to patrol Delhi Metro coaches

Delhi: मेट्रो में स्टंट और अश्लील हरकतें करने वालों की खैर नहीं, सादे कपड़ों में 100 पुलिस वाले होंगे तैनात

Wed, 17 May 2023 02:43 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 17 May 2023 02:43 AM IST
सार

कुछ लोग मेट्रो में स्टंटबाजी, डांस और बेहद शर्मनाक अश्लील हरकतें करने लगते हैं। ऐसे अनेक वीडियो भी वायरल हो चुके हैं। लेकिन अब दिल्ली मेट्रो में वीडियो बनाने, स्टंट और अश्लील हरकतें करने वालों की खैर नहीं।

विज्ञापन
100 cops in plainclothes to patrol Delhi Metro coaches
delhi metro - फोटो : istock

विस्तार

दिल्ली मेट्रो के अंदर स्टंट और अश्लील हरकतें करने वालों पर नकेल कसने के लिए दिल्ली पुलिस अब अपने 100 से अधिक कर्मियों को सादे कपड़ों में पूर्व निर्धारित स्टेशनों पर डिब्बों के अंदर तैनात करेगी। अधिकारियों ने कहा कि डीएमआरसी और सीआईएसएफ के अधिकारियों के साथ ये पुलिस कर्मी अपराधियों को पकड़कर कानूनी कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन


दरअसल, कुछ लोग मेट्रो में स्टंटबाजी, डांस और बेहद शर्मनाक अश्लील हरकतें करने लगते हैं। ऐसे अनेक वीडियो भी वायरल हो चुके हैं। कई लोग यूट्यूब के लिए या शॉर्ट फिल्म आदि के उद्देश्य से मेट्रो में वीडियो बनाने लगते हैं। कई बार सरेआम अश्लील हरकतें करते हैं, जिससे यात्रियों को बहुत बुरा लगता है। मेट्रो में बेहद अश्लीलता करने वाला एक वीडियो हाल ही में वायरल हुआ तो तमाम यात्रियों ने अपने-अपने ढंग से आपत्तियां व्यक्त की थीं। 
विज्ञापन


पहचान के लिए मदद मांगी
मेट्रो ट्रेन में अश्लील हरकत करने वाले युवक की पहचान के लिए पुलिस ने मदद मांगी है। आईजीआई एयरपोर्ट मेट्रो थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज है। पुलिस का कहना है कि अगर कोई आरोपी युवक को पहचानता है तो वह आईजीआई मेट्रो स्टेशन थाना प्रभारी के मोबाइल नंबर 8750871326, मेट्रो पुलिस के कंट्रोल नंबर 1511 या फिर पुलिस की हेल्पलाइन नंबर 112 जानकारी दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed