फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   10 years old gets free heart operation in Greater noida from health department

ग्रेटर नोएडा: स्वास्थ्य विभाग की मदद से 10 साल के मासूम की हुई नि:शुल्क सर्जरी, बंद कराया गया दिल का छेद

Mon, 13 Jul 2020 08:21 AM IST
प्राची प्रियम नेहा शर्मा, ग्रेटर नोएडा
नेहा शर्मा, ग्रेटर नोएडा Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 13 Jul 2020 08:21 AM IST
विज्ञापन
10 years old gets free heart operation in Greater noida from health department
सांकेतिक तस्वीर

कोरोना महामारी के बीच गौतमबुद्ध नगर के स्वास्थ्य विभाग ने सहारनपुर में रहने वाले एक बच्चे के दिल की निशुल्क सर्जरी कराई है। उसके दिल में छेद था और कोरोना संक्रमण के कारण ऑपरेशन नहीं हो पा रहा था। ऐसे में विभाग ने निजी अस्पताल में उसका ऑपरेशन कराया है। 

विज्ञापन


बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है और उसे छुट्टी दे दी गई है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग आठ और बच्चों का ऑपरेशन कराने जा रहा है, ताकि उनके चेहरे पर मुस्कान आ सके। ये बच्चे अलग-अलग जगहों के रहने वाले हैं। इसके लिए विभाग अस्पतालों से संपर्क कर रहा है।
विज्ञापन


डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरवेंशन सेंटर (डीईआईसी) की मैनेजर रचना वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सहारनपुर से 10 साल के बच्चे को ऑपरेशन के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग के पास भेजा गया था। उसके दिल में छेद था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी वजह से वह जल्दी थक जाता था और हमेशा कमजोरी महसूस करता था। बच्चे को पहले जिला अस्पताल में बने डीईआईसी सेंटर भेजा गया। वहां उसकी जांच की गई। 

वैसे तो दिल में छेद का ऑपरेशन चाइल्ड पीजीआई में कराया जाता है। इसका पूरा खर्च स्वास्थ्य विभाग उठाता है, लेकिन चाइल्ड पीजीआई के कोविड अस्पताल होने की वजह से वहां ऑपरेशन कराना मुश्किल हो रहा था। 

ऐसे में अपोलो अस्पताल से संपर्क किया गया और वहीं उसका ऑपरेशन किया गया। इस ऑपरेशन का खर्च करीब तीन से चार लाख रुपये आता है, लेकिन परिवार वालों से कोई शुल्क नहीं लिया गया है। कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के तहत बच्चे का ऑपरेशन किया गया है।

जन्मजात बीमारियों का हो सकेगा उपचार

बच्चे के दिल में छेद या अन्य जन्मजात बीमारी है तो आप भी स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर सकते हैं। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत उनका इलाज कराया जाता है, लेकिन इसके लिए बीपीएल कार्ड होना जरूरी है। 

इसके लिए आपको सबसे पहले जिला अस्पताल में बने डीईआईसी सेंटर में जाना होगा। यहां पर बच्चे की जांच की जाएगी, इसके बाद सेंटर की तरफ से अस्पताल में रेफर किया जाएगा, जहां निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। 

वैसे तो स्वास्थ्य विभाग ने दिल के ऑपरेशन के लिए चाइल्ड पीजीआई से अनुबंध किया हुआ है, लेकिन इन दिनों कोरोना संक्रमण के कारण चाइल्ड पीजीआई में ऑपरेशन नहीं हो रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग निजी अस्पताल में ऑपरेशन करवा रहे हैं। योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग 28 लोगों के दिल के छेद का ऑपरेशन करा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed