{"_id":"5f25c06a8ebc3e63d9126aac","slug":"10-year-old-girl-raped-on-the-pretext-of-giving-lift","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट देने के बहाने 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट देने के बहाने 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Sun, 02 Aug 2020 12:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दनकौर
अमर उजाला नेटवर्क, दनकौर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 02 Aug 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर से गांव लौट रही एक 10 वर्षीय बच्ची के साथ लिफ्ट देने के बहाने दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों ने पड़ोसी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर यासीन उर्फ कुप्पा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति शुक्रवार शाम अपने 3 बच्चों को खरीदारी कराने के लिए बिलासपुर लाया था। देर शाम बाजार से लौटते समय उसकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति वहां से गुजर रहा था। उसने लिफ्ट देने के बहाने उसकी 10 वर्षीय बेटी को बाइक पर बैठाने की बात कही। पीड़ित ने बेटी को उसके साथ भेज दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि आरोपी ने रास्ते में एक बाग में मासूम के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए किसी को नहीं बताने की धमकी देकर फरार हो गया। घर पहुंचने पर बच्ची ने रोते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी को उसके गांव के नजदीक से ही गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन