फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   10 thugs involved in cyber fraud arrested

Delhi Crime: साइबर जालसाजी में शामिल 10 ठगों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने पांच अलग-अलग अभियान चलाए

Tue, 24 Dec 2024 07:07 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 24 Dec 2024 07:07 AM IST
सार

14 दिसंबर को एक पीड़ित ने बताया कि उनके क्रेडिट कार्ड से किसी ने 99 हजार रुपये निकाल लिए। जांच के दौरान पता चला कि यह ठगी गई रकम दिल्ली के उत्तम नगर निवासी रोशन नामक व्यक्ति के बैंक खाते में जमा की गई थी।

विज्ञापन
10 thugs involved in cyber fraud arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहरी जिला पुलिस ने अलग-अलग अभियान चला कर 10 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी क्रेडिट कार्ड में फर्जीवाड़ा, निवेश कराने और चोरी के मोबाइल से पैसे निकालते थे।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि 10 दिसंबर को शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने पुष्कर राज ठाकुर: स्टॉक नामक एक टेलीग्राम ग्रुप में शामिल होकर और एक व्हाट्सएप अकाउंट पर मिले लिंक पर क्लिक किया। इस दौरान लगभग 60 हजार रुपये की ठगी हुई। इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान, टीम ने तकनीकी जानकारी विकसित की जिससे पता चला कि यह राशि आगरा (यूपी) के रहने वाले दो व्यक्तियों आकाश कुशवाह और धीरज चौधरी से जुड़े कई बैंक खातों में जमा की गई थी। टीम ने आगरा में छापेमारी कर योगेश कुशवाह नामक एक संदिग्ध को पकड़ा। वहीं 14 दिसंबर को टिपलाइन के दो मामलों में रोहित तंवर और विनीत को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


क्रेडिट कार्ड से 99 हजार रुपये निकाले
14 दिसंबर को एक पीड़ित ने बताया कि उनके क्रेडिट कार्ड से किसी ने 99 हजार रुपये निकाल लिए। जांच के दौरान पता चला कि यह ठगी गई रकम दिल्ली के उत्तम नगर निवासी रोशन नामक व्यक्ति के बैंक खाते में जमा की गई थी। टीम ने वहां छापा मारा और उसे पकड़ लिया। आगे की पूछताछ में पता चला कि संदिग्ध रोशन ने अपना बैंक खाता दिल्ली के उत्तम नगर निवासी अर्जुन सिंह के माध्यम से सनी नामक व्यक्ति को बेच दिया था। इसके बाद टीम ने अर्जुन को पकड़ा। इसके बाद सनी को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं 15 दिसंबर काे क्रेडिट कार्ड रिडीम पॉइट्स बढ़ाने के नाम पर ठगी गई। इसमें पुलिस ने अमित मेहता को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल चोरी कर 90 हजार निकाले
14 दिसंबर को पुलिस को एक पीड़ित ने बताया कि उनके पिता का मोबाइल फोन एक शादी समारोह में चोरी हो गया और तुरंत ही कई ट्रांजेक्शन के माध्यम से उनके बैंक खाते से 90,000 रुपये की राशि निकाल ली गई। निकाली गई राशि रोहतक निवासी दीपक के बैंक में जमा हुई है। दीपक ने बताया कि उसने अपना बैंक खाता राकेश सहरावत को दे रखा है। फिर राकेश को पकड़ा गया। उसने बताया कि लकी नामक युवक ने पैसे जमा किए थे। इसके बाद पुलिस ने लकी को पकड़ा। इसके बाद टीम ने आरोपी दीपक, राकेश और लकी को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed