{"_id":"5e24ff248ebc3e4b0b57bb0a","slug":"10-thousand-homeless-voters-will-also-vote-this-time-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विधानसभा चुनावः 10 हजार बेघर मतदाता भी इस बार डालेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली विधानसभा चुनावः 10 हजार बेघर मतदाता भी इस बार डालेंगे वोट
Mon, 20 Jan 2020 06:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 20 Jan 2020 06:45 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार लगभग 10 हजार बेघर लोग भी मतदाता बनाए गए हैं। हालांकि, ये बात अलग है कि इनकी कोई सुनने वाला नहीं है। अब तक किसी ने उनकी सुध नहीं ली है, जबकि इनके भी अपने मुद्दे हैं और परेशानियां भी।
विज्ञापन
यमुना पुश्ता और एम्स स्थित रैन बसेरे में रहने वाले लोगों का कहना है कि उन्हें सुबह मिलने वाली चाय और नाश्ता भी नहीं मिल पाता है। उन्हें अन्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
कंबल से बदबू आती है, जो एजेंसियां रैन बसेरों की जिम्मेदारी संभाल रही हैं वे चाहती हैं कि सरकारी नियमों में कुछ राहत मिले। बेघर के रजिस्ट्रेशन, लाइव फोटो आदि झंझट में वे पड़ना नहीं चाहती। इनके पास स्टाफ की अलग समस्या है।
विज्ञापन
रियल टाइम डाटा उपलब्ध कराने के लिए इन्हें अलग से कर्मचारियों की आवश्यकता है। हालांकि, दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड का कहना है कि बेघरों को दिल्ली में काफी बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं।
बेघरों को रैन बसेरे तक पहुंचाने के लिए विशेष दल रातभर मौजूद रहते हैं। हाल ही में दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी बेघरों की ठंड से मौत का मुद्दा उठाते हुए दिल्ली सरकार को कटघरे में खड़ा किया था।
इसके जवाब में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बेवजह सरकार को कोसने की बात विपक्ष के लिए कही थी। गौरतलब है कि दिल्ली निर्वाचन आयोग ने बेघर लोगों को इस बार चुनाव में मतदान करने का मौका दिया है, लेकिन अभी तक किसी भी पार्टी ने उनकी ओर ध्यान नहीं दिया है।