दिल्ली में जानलेवा हमला: 10 नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बोला धावा, खूब चले लाठी-डंडे; महिला समेत छह घायल
पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर में 10 नकाबपोश बदमाशों ने परिवार पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यू अशोक नगर में रविवार तड़के नकाबपोश दस बदमाशों ने एक परिवार पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में छह लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। पीड़िता काजल ने चाचा के परिवार पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। जांच में संपत्ति विवाद का मामला सामने आया है। पुलिस ने घर में घुसकर हमला और मारपीट का मामला दर्ज किया है।
घायलों की पहचान काजल, पिता विमल अग्रवाल, मां सुनीता, भाई अभिषेक, 17 साल की बहन व 11 साल के भाई के रूप में हुई है। विमल निजी कंपनी में काम करते हैं। अभिषेक ने बताया कि चाचा रामविलास से परिवार का संपत्ति विवाद चल रहा है।
देखिए दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके का एक CCTV वीडियो सामने आया है,जिसमें करीब 10 लोग नक़ाब डाले हुए एक घर में घुसकर परिवार से मारपीट करते नज़र आ रहे है तेज़ चीख पुकार की आवाजे सुनाई दे रही है @DelhiPolice pic.twitter.com/aIee1Vu7vH
— Lavely Bakshi (@lavelybakshi) August 11, 2024
अदालत में चल रहे मामले में मार्च में उनके पक्ष में फैसला आया। इसके बाद नौ मार्च को चाचा ने परिवार पर हमला करवाया। चार अगस्त को नोएडा में आरोपियों ने पिता पर हमला करवाया। उनका तीन दिनों तक अस्पताल में इलाज चला। अब रविवार तड़के दस बदमाशों ने उनके घर पर हमला कर दिया।