फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   10 masked miscreants attacked a family in New Ashok Nagar.

दिल्ली में जानलेवा हमला: 10 नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बोला धावा, खूब चले लाठी-डंडे; महिला समेत छह घायल

Mon, 12 Aug 2024 08:56 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 12 Aug 2024 08:56 AM IST
सार

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर में 10 नकाबपोश बदमाशों ने परिवार पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
10 masked miscreants attacked a family in New Ashok Nagar.
दिल्ली में जानलेवा हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यू अशोक नगर में रविवार तड़के नकाबपोश दस बदमाशों ने एक परिवार पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में छह लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। पीड़िता काजल ने चाचा के परिवार पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। जांच में संपत्ति विवाद का मामला सामने आया है। पुलिस ने घर में घुसकर हमला और मारपीट का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

घायलों की पहचान काजल, पिता विमल अग्रवाल, मां सुनीता, भाई अभिषेक, 17 साल की बहन व 11 साल के भाई के रूप में हुई है। विमल निजी कंपनी में काम करते हैं। अभिषेक ने बताया कि चाचा रामविलास से परिवार का संपत्ति विवाद चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत में चल रहे मामले में मार्च में उनके पक्ष में फैसला आया। इसके बाद नौ मार्च को चाचा ने परिवार पर हमला करवाया। चार अगस्त को नोएडा में आरोपियों ने पिता पर हमला करवाया। उनका तीन दिनों तक अस्पताल में इलाज चला। अब रविवार तड़के दस बदमाशों ने उनके घर पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed