फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   1.02 crore cheated from retired colonel in delhi

सेवानिवृत्त कर्नल से 1.02 करोड़ की ठगी, आर्थिक अपराध शाखा ने दर्ज किया मामला

Thu, 19 Sep 2019 06:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 19 Sep 2019 06:33 AM IST
विज्ञापन
1.02 crore cheated from retired colonel in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

सेना के सेवानिवृत्त कर्नल को इंश्योरेंस पॉलिसी में मोटी रकम देने का झांसा देकर 1.02 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। उनकी ओर से आर्मी ग्रुप इंश्योरेंस फंड एजीआई दिल्ली ने आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) से शिकायत की है। छानबीन के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शिकायत में फंड ने कहा कि ठगों के पास सेनाकर्मियों की अहम जानकारियां हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, परिवार के साथ पुणे में रहने वाले सेवानिवृत्त कर्नल जीएम खान के मोबाइल पर पिछले दिनों एक शख्स का कॉल आया। कॉलर ने उनकी बैंक डिटेल के साथ ही पारिवारिक और इंश्योरेंस पॉलिसी से जुड़ी अहम जानकारियां दीं। कॉलर ने कहा कि आर्मी ग्रुप इंश्योरेंस फंड में उनकी पॉलिसी में मिलने वाले 30-40 हजार रुपये के बदले उनको तीन-चार लाख रुपये मिल सकते हैं। 
विज्ञापन


उसने कहा कि यह ऑफर सीमित समय के लिए है। इसके बाद जीएम खान को भरोसा हो गया। आरोपियों ने उनसे अलग-अलग मदों के नाम पर अपने खातों में रुपये ट्रांसफर कराने शुरू कर दिए। धीरे-धीरे आरोपियों ने करीब 1.02 करोड़ रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिये। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगी का अहसास होने पर जीएम खान ने फंड से शिकायत की। इसके बाद फंड की ओर से सोमेश जसवाल ने ईओडब्ल्यू से शिकायत की। सोमेश जसवाल ने ईओडब्ल्यू को बताया कि सेना के अन्य लोगों को भी इसी तरह की कॉल आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed