रक्षामंत्रालय के पूर्व अधिकारी के परिवार पर हॉकी डंडों से हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में सड़क पर पार्किंग को लेकर झगड़े बढ़ते जा रहे हैं। सनलाइट कॉलोनी इलाके में शनिवार शाम घर के सामने गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में रक्षा मंत्रालय के पूर्व अधिकारी व उनका परिवार बुरी तरह जख्मी हो गया।
पड़ोसी ने दर्जन भर लोगों के साथ मिलकर पूरे परिवार पर हॉकी और डंडों से हमला कर दिया। वारदात पीड़ित के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। घायलों को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित पूरनचंद गोस्वामी (65) परिवार के साथ हरि नगर आश्रम में रहते हैं। वह रक्षा मंत्रालय में सेक्शन ऑफिसर के पद से रिटायर हैं। इनके पड़ोस में केशव गुप्ता परिवार के साथ रहते हैं।
इस तरह बढ़ गया विवाद
अक्सर केशव पूरन के घर के आगे अपनी कार खड़ी कर देता है। शनिवार को पूरन को अपने बेटे मनोज (29) के साथ कहीं काम से जाना था। उनकी कार घर के अंदर थी। पूरन ने केशव से कार हटाने का कहा। इस बात पर दोनों के बीच बहस होने लगी।
शोर-शराबा सुनकर मनोज व घर के बाकी सदस्य बाहर आ गए। आरोप है कि केशव ने फोन कर अपने दोस्तों को बुला लिया। बाद में पूरन व उनके परिवार पर हॉकी डंडों से हमला कर दिया।
हमले पूरन, बेटा मनोज, मनोज की पत्नी प्राची, बीच-बचाव कराने आए पड़ोसी प्रदीप, मनोज की चाची शीला देवी, बहन बिंदू और पूरन का भतीजा परवेेश गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।