फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youtuber Garvit Suicide and his live in partner suicide case parents Emotional Story

Youtuber Garvit Death: तीन दिन से दून में था गर्वित...रात में फोन आते ही निकल गया, फिर आई मौत की खबर

Sat, 13 Apr 2024 09:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 13 Apr 2024 09:59 PM IST
सार

लिव इन पार्टनर के साथ सातवीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर मरने वाले यूट्यूबर गर्वित के पिता सूबेदार सिंह पुलिस में एएसआई हैं और वर्तमान में सीओ सिटी के चालक हैं।

विज्ञापन
Youtuber Garvit Suicide and his live in partner suicide case parents Emotional Story
यूट्यूबर गर्वित की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूट्यूबर गर्वित बीते तीन दिनों से देहरादून स्थित अपने घर पर ही था। उसके पास शुक्रवार रात फोन आया और वह बहादुरगढ़ के लिए निकल गया। सुबह करीब पांच बजे पहुंचा तो उसने फोन पर अपने पिता को इत्तला भी किया। इसके चंद घंटे बाद ही उसकी माैत की खबर आ गई। इसके बाद गर्वित और नंदिनी के परिवार वाले एकसाथ बहादुरगढ़ के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन


बहादुरगढ़ में अपनी लिव इन पार्टनर के साथ सातवीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर मरने वाले यूट्यूबर गर्वित के पिता सूबेदार सिंह पुलिस में एएसआई हैं और वर्तमान में सीओ सिटी के चालक हैं। सूबेदार सिंह शिमला बाईपास रोड स्थित दून एन्क्लेव में रहते हैं। उनका बड़ा बेटा भी पुलिस में है और प्रयागराज में तैनात हैं। गर्वित सबसे छोटा बेटा था। वह पढ़ाई के बाद यूट्यूब पर वीडियो आदि बनाने लगा। काफी समय से वह तपोवन क्षेत्र की रहने वाली नंदिनी के साथ रहता था। वह भी उसके साथ ही काम करती थी। दोनों लिव इन में रहते थे, जिसकी जानकारी दोनों के परिवार वालों को थी।
विज्ञापन


Haldwani: पत्नी को बेरहमी से मार डाला...दो बेटियों को लेकर फरार पति, तलाश में मुरादाबाद और आगरा पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसियों ने बताया कि गर्वित तीन दिन पहले ही अपने घर आया था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात को गर्वित के मोबाइल पर एक फोन आया था। फोन सुनने के बाद उसने परिवार वालों से कुछ नहीं कहा और बहादुरगढ़ के लिए निकल गया। परिवार वालों ने ही उसे आईएसबीटी तक छोड़ा। जानकारी के अनुसार गर्वित सुबह करीब पांच बजे बहादुरगढ़ पहुंचा और इसकी जानकारी परिवार वालों को दी। परिवार वाले भी यह सोचकर कि बेटा पहुंच गया है निश्चिंत हो गए। शनिवार सुबह करीब आठ बजे परिवार को फोन आया कि गर्वित और नंदिनी की बिल्डिंग से गिरकर मौत हो गई है।

नंदिनी के पिता भी पहुंचे थे गर्वित के घर
बताया जा रहा है कि सूचना के बाद नंदिनी के पिता व परिवार के अन्य सदस्य भी गर्वित के घर पहुंच गए थे। दोनों परिवारों के लोग एकसाथ ही बहादुरगढ़ के लिए निकले। बता दें कि नंदिनी कश्यप के पिता का नाम कमल कश्यप है और वह शांति विहार, विकासपुरम, रायपुर रोड तपोवन के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों परिवार नंदिनी और गर्वित के रिश्ते से खुश थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed