फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Contact warmth in the winters of Bhararisain

Dehradun News: भराड़ीसैंण की सर्द वादियों में सियासी गरमाहट

Tue, 27 Oct 2026 12:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Contact warmth in the winters of Bhararisain
भराड़ीसैंण। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में बांज के जंगलों से भराड़ीसैंण की वादियों को सूरज ढलते ही कंपकपाती ठंड के बीच सियासी गरमाहट शुरू हो गई है। पक्ष-विपक्ष एक-दूसरे के हर वार का जवाब और पलटवार करने को तैयार है। अंतिम सत्र में सरकार अपनी उपलब्धियां गिनाने के साथ ही विपक्ष के सवालों पर करार जवाब देने की तैयारी की है, वहीं विपक्ष ने सड़क से सदन तक सरकार की घेराबंदी का रणनीति बनाई है।
विज्ञापन

अक्तूबर माह के अंत में पहली बार भराड़ीसैंण में सत्र हो रहा है। इस समय भराड़ीसैंण में मैदानों की तुलना में कड़ाके की ठंड है। सरकार के गैरसैंण पहुंचने से सियासी गरमाहट है। चुनावी वर्ष में सरकार भी तथ्यों के साथ विपक्ष के हर वार की धार को कुंद करेगी। वहीं विपक्ष ने प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर सरकार को घेरेगी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा, विपक्ष के पास प्रदर्शन के अलावा कुछ करने को नहीं है। राज्य के विकास को विपक्ष रोकने का काम कर रही है। सदन में विपक्ष के हर सकारात्मक सवालों का जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा, सरकार जन मुद्दों पर जवाब देने से बच रही है। गैरसैंण में सरकार का दो दिन का सत्र पिकनिक की तरह है। चुनावी वर्ष में हर विधायक अपने क्षेत्र के मुद्दों पर सदन में उठाना चाहता है लेकिन लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत सदन संचालित करना चाहती है। सरकार ने सदन में सुनने को तैयार नहीं है, जिससे सड़क उतर कर जनहित में संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed