हथियार लहराते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट करना दो युवकों पर पड़ा भारी, पुलिए एक्ट में कटा चालान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के चंपावत में हथियार लहराते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट करना दो युवकों पर भारी पड़ गया। पुलिस ने दोनों ही युवकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका चालान काट दिया। इसके साथ ही उन्हें भविष्य में इस प्रकार की हरकत न करने की सख्त हिदायत भी दी।
एसओ मनीष खत्री ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान लोहाघाट कोलीढ़े निवासी युवक ने अपने चंपावत निवासी दोस्त के लाइसेंसी हथियारों (बंदूक, पिस्टल) के साथ फोटों खींच कर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। यह पोस्ट पूरे क्षेत्र में काफी चर्चाओं में रही। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल को इस मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लिया।
एसपी के आदेश के बाद लोहाघाट थाना पुलिस ने हथियार लहराने वाली पोस्ट को सोशल मीडिया में डालने वाले दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस एक्ट में उनका 500-500 रुपये का चालान काटा।
एसपी गुंज्याल का कहना है कि जनपद पुलिस की सोशल मीडिया सैल द्वारा लगातार इस प्रकार के पोस्ट प्रसारित करने वाले व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। एसओ खत्री ने बताया कि दोनों ही लोगों ने पूछताछ में बताया कि उनके द्वारा गलती से यह पोस्ट फेसबुक पर डाल दी गई। जिसके लिए उन्होंने माफीनामा भी दिया है।