फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth tried to kidnap Three children from school in sitarganj

पिता ने लगाया स्कूल से तीन बच्चों के अपहरण की कोशिश का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

Tue, 21 May 2019 08:22 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सितारगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सितारगंज Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 21 May 2019 08:22 AM IST
विज्ञापन
Youth tried to kidnap Three children from school in sitarganj
अपहरण - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के सितारगंज क्षेत्र के एक ग्रामीण ने गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ने गए उसके तीन बच्चों के अपहरण करने के प्रयास का आरोप लगाया है। मामले में बच्चों के पिता ने बहेड़ी क्षेत्र के एक व्यक्ति व उसके साथियों पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। उधर पुलिस अपहरण की कोशिश से इंकार करते हुए मामले की जांच करने की बात कह रही है। 

विज्ञापन


मंगलवार को मखवाराफार्म गांव के राम निवास ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि राईनवादा थाना बहेड़ी जिला बरेली का एक व्यक्ति अपने साथियों के साथ उनके गांव के राप्रावि में पहुंचा। उसने वहां मौजूद शिक्षक से उसके बच्चों के बारे में जानकारी जुटाई। मामला संदिग्ध लगने पर शिक्षक ने फोन पर उन्हें जानकारी दी तो वह स्कूल पहुंच गए।
विज्ञापन


आरोप है कि उक्त व्यक्ति उसके बच्चों को जबरन स्कूल से बाहर खींचकर अपहरण करने की कोशिश कर रहा था। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। कहा कि आरोपी पहले भी इस तरह की वारदात कर चुका है। बताया कि आरोपियों से उसे व उसके परिजनों को खतरा है। उसने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस बोली, अपहरण की कोशिश नहीं

मखवाराफार्म गांव निवासी राम निवास के बच्चों के अपहरण की कोशिश के आरोप के पीछे मामला पत्नी के किसी और के साथ चले जाने का सामने आया है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि करीब आठ से दस महीने पहले शिकायतकर्ता की पत्नी आरोपी के साथ अपनी मर्जी से चली गई और कथित रूप से उससे शादी रचा ली। सोमवार को महिला का कथित पति उसके तीनों बच्चों को लेने आया था। इस पर पूर्व पति ने उस पर अपहरण का आरोप लगा दिया। फिर भी आरोप की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed