मॉकड्रिल कर वापस लौट रही थी पुलिस, देखकर अचानक युवकों ने दौड़ा दी कार और फिर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून आतंकी घटना से निपटने के बंदोबस्त परखने को बृहस्पतिवार को की गई मॉक ड्रिल के दौरान हड़बड़ाए एक व्यक्ति ने कार को आईएसबीटी के अंदर दौड़ा दिया। उसके साथ कार में दो युवक और भी थे।
तीनों शराब पीए हुए थे। पुलिस ने कार को सीज कर चालक समेत तीनों का चालान किया। मॉक ड्रिल पूरी होने के बाद रात करीब डेढ़ बजे जब पुलिस हरिद्वार रोड और सिटी जंक्शन मॉल के बाहर लगाए गए बैरियर हटा रही थी, तभी आजाद कालोनी की तरफ से एक कार तेजी से आई।
वहां बड़ी संख्या में पुलिस को तैनात देख चालक हड़बड़ा गया और उसने कार तेजी से वापस मोड़ दी। संदिग्ध होने की आशंका पर पुलिस ने उसका पीछा किया तो उसने कार को आईएसबीटी के भीतर दौड़ा दिया।
पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। चालक और कार में बैठे अन्य युवकों ने बताया कि वह बड़ी संख्या में पुलिस को देखकर दहशत में आ गए थे। पुलिस ने तीनों का चालान कर लिया।
वहीं, एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि मॉक ड्रिल (अभ्यास ड्रिल) पूरी तरह सफल रही। सूचना को सही समय पर फ्लैश किया गया और सभी संबंधित सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासन के तालमेल से मॉल में घुसे चारों आंतकियों को मार गिराया गया।
साथ ही सभी लोगों को मॉल से सुरक्षित बाहर निकाला गया। एसपी सिटी ने बताया कि मॉक ड्रिल में कम्यूनिकेशन को लेकर कुछ कमी सामने आई हैं। जिसे मंथन कर दूर कर लिया जाएगा।