फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth Sprinkle petrol on girl student and Fire after Opposed to Molestation

उत्तराखंड में खौफनाक वारदात: छेड़छाड़ का विरोध करने पर सिरफिरे ने पेट्रोल छिड़ककर छात्रा को लगाई आग

Sun, 16 Dec 2018 09:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पौड़ी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पौड़ी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 16 Dec 2018 09:42 PM IST
विज्ञापन
Youth Sprinkle petrol on girl student and Fire after Opposed to Molestation
छात्रा को लगाई आग

देश को हिला देने वाले दिल्ली के निर्भया कांड की छठी बरसी के दिन उत्तराखंड भी शर्मसार हो गया। एक सिरफिरे ने परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

विज्ञापन


करीब 70 फीसदी झुलस चुकी छात्रा को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी गुस्सा है।
विज्ञापन


पौड़ी जिले की कफोलस्यूं पट्टी के एक गांव की 18 वर्षीय युवती रविवार को बीएससी की प्रयोगात्मक परीक्षा देकर स्कूटी से घर लौट रही थी। रास्ते में गहड़ गांव का मनोज सिंह उर्फ बंटी उसका पीछा करने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद एक सुनसान जगह कच्चे रास्ते पर उसने छात्रा को जबरन रोककर उससे जबरदस्ती करनी शुरू कर दी। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने उसके ऊपर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी और मौके से फरार हो गया।

कुछ देर बाद मौके से गुजर रहे एक ग्रामीण ने छात्रा को जली हुई हालत में रास्ते में पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही हरकत में आई पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से छात्रा को जिला चिकित्सालय पौड़ी लाई।

यहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को मेडिकल कॉलेज श्रीनगर रेफर कर दिया। डॉ. बीपी मौर्य और डॉ. पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि छात्रा करीब 70 फीसदी झुलस गई है।
 

वहीं, अस्पताल लाते वक्त छात्रा से आरोपी की जानकारी मिलने पर कोतवाली पौड़ी के एसआई ओमप्रकाश के नेतृत्व में एक पुलिस टीम आरोपी की तलाश में गहड़ गांव रवाना कर दी गई।

जहां से देर शाम पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। कोतवाल पौड़ी मनोज रतूड़ी और तहसीलदार सदर एचएम खंडूड़ी ने बताया कि मौके से स्कूटी और पेट्रोल की बोतल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं आरोपी गहड़ गांव निवासी मनोज सिंह उर्फ बंटी को हिरासत में ले लिया गया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
- जगत राम जोशी, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed