फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth Sexually molested 12 year old Boy child in forest

12 साल के बच्चे से युवक ने जंगल ले जाकर किया कुकर्म, डरे सहमे बच्चे ने रो-रोकर मां को सुनाई आपबीती

Fri, 02 Nov 2018 08:42 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Fri, 02 Nov 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
Youth Sexually molested 12 year old Boy child in forest
child rape

एक युवक ने डरा धमकाकर छठी कक्षा में पढ़ने वाले एक बच्चे से दुष्कर्म किया। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी अभी फरार है। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


एक महिला ने कोतवाली थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला के अनुसार उसका 12 वर्षीय बेटा पड़ोस के आयोजित एक कार्यक्रम में गया था। करीब साढ़े तीन बजे वह घर लौट रहा था।
विज्ञापन


उसी दौरान सपेरा बस्ती निवासी परमजीत उसे घर छोड़ने के बहाने स्कूटी पर बैठाकर जंगल की ओर ले गया। आरोपी ने बच्चे को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसे घर छोड़कर फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन घंटे बाद किया मुकदमा दर्ज

पीड़ित बच्चे की मां ने बताया कि वह अपने रिश्तेदारों के साथ बुधवार को करीब पांच बजे कोतवाली पहुंची थी। इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रपति के दौरे को लेकर व्यस्तता का हवाला देते हुए इंतजार करने को कहा। रात आठ बजे आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

आरोपी दे रहा धमकी  
मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। उधर, सूत्रों का कहना है कि आरोपी और उसके परिजन पीड़ित पक्ष के घर पहुंचकर समझौते के लिए धमकियां और पैसे का लालच दे रहे हैं। इतना ही नहीं पीड़ित बच्चे की मां का आरोप है कि आरोपी ने खुद उनके घर आकर जान से मारने की धमकी दी, जबकि पुलिस उसे फरार बता रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed