फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   youth sexually assault sister in roorkee

युवक ने बहन से किया दुष्कर्म, पीड़िता गर्भवती हुई तो परिजनों के सामने आया सच

Sun, 10 Mar 2019 10:24 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 10 Mar 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
youth sexually assault sister in roorkee
प्रतीकात्मक तस्वीर

एक युवक ने अपने रिश्ते के चाचा की बेटी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। पीड़िता गर्भवती हुई तो परिजनों को घटना का का पता लगा। परिजनों ने कार्रवाई की बात कही तो आरोपी ने बालिग होने पर शादी करने की बात कही।

विज्ञापन


बालिग होने पर पीड़िता के परिजनों ने शादी का प्रस्ताव रखा तो अब आरोपी मुकर गया। परिजनों की तहरीर पर पथरी थाना पुलिस ने शून्य में मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले को तफ्तीश के लिए सिविल लाइंस कोतवाली भेज दिया है। अब कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया

पुलिस के अनुसार, पथरी थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी ग्रामीण का भाई रुड़की के एक मोहल्ले में रहता है। लगभग एक साल पूर्व ग्रामीण की बेटी अपने चाचा के घर आई थी। आरोप है कि चचेरे भाई ने उसके साथ डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया था।

साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। डर के चलते किशोरी ने अपने परिजनों से यह बात छिपा ली थी, लेकिन इसी बीच किशोरी गर्भवती हो गई। कुछ दिन बाद तबीयत बिगड़ने पर पीड़िता ने आरोपी चचेरे भाई की करतूत के बारे में परिजनों को जानकारी दी। पीड़िता के परिजनों ने कार्रवाई करनी चाही तो आरोपी और परिवार वालों ने उसके बालिग होने पर शादी करने की बात कही।
 

युवक के परिजनों ने दहेज में छह लाख रुपये और बाइक की मांग की

किशोरी के बालिग होने पर परिजनों ने युवक और उसके परिजनों से शादी की बात कही। आरोप है कि इस पर युवक के परिजनों ने दहेज में छह लाख रुपये और बाइक की मांग की। दहेज न देने पर शादी से इनकार कर दिया। शुक्रवार को पीड़िता के परिजनों ने पथरी थाने में तहरीर दी थी।

कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि घटनास्थल सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र का होने के कारण पथरी पुलिस ने शून्य में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और उसके पिता के खिलाफ दहेज मांगने का केस दर्ज कर लिया था। शनिवार को पथरी पुलिस ने तफ्तीश के लिए मामला कोतवाली में भेजा है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी अभी फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed