सहकर्मी टीचर को पहले भेजे अश्लील मैसेज, फिर दे डाला ऐसा ऑफर जिसे पढ़कर पैरों तले खिसक गई जमीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहकर्मी प्राध्यापिका के साथ आपत्तिजनक चैटिंग करने के मामले में एक बार माफी मांग चुके प्राध्यापक को दोबारा ऐसी ही गलती करनी भारी पड़ गई। प्राध्यापिका ने प्राध्यापक की ओर से व्हाट्सएप पर भेजे गए आपत्तिजनक मैसेज के स्क्रीन शॉट पुलिस को सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मेरठ निवासी एक प्राध्यापक यहां के एक महाविद्यालय में विभागाध्यक्ष है। पिछले वर्ष एक प्राध्यापिका की दैनिक कर्मी के रूप में नियुक्ति हुई है। वह अविवाहित हैं। दोनों के बीच पहचान होने पर उन्होंने एक-दूसरे का फोन नंबर ले लिया।
इसके बाद प्राध्यापक ने मैडम को उसके व्हाट्सएप पर सामान्य मैसेज भेजने शुरू कर दिए। साथ ही वह मैडम से मिलने की जिद करने लगा। कई बार उसने मैडम को लंच और कॉफी के लिए भी ऑफर किया।
मना करने पर प्राध्यापक ने एकतरफा प्रेम का इजहार करते हुए मैडम को आपत्तिजनक मैसेज भेजने शुरू कर दिए। इतना ही नहीं उसने प्राध्यापिका को कुछ ही मिनटों में एक दर्जन से अधिक कॉल किए।
कॉल रिसीव करने के लिए दिया पांच सौ रुपये देने का ऑफर
कॉल रिसीव न करने पर प्राध्यापक ने हर बार कॉल उठाने पर पांच सौ रुपये देने का ऑफर दिया। विरोध करने पर प्राध्यापक ने अपने व्हाट्सएप की डीपी पर मैडम का फोटो अपलोड कर दिया। यह सार्वजनिक होने पर मैडम ने महाविद्यालय की तत्कालीन प्राचार्या से शिकायत की।
मामले में कार्रवाई होने के डर से बीते सितंबर में प्राध्यापक ने मैडम से लिखित में माफी मांगी। इस घटना के कुछ दिनों बाद ही उक्त प्राध्यापक ने फिर से मैडम को आपत्तिजनक मैसेज भेजने शुरू कर दिए। इस दौरान मैडम साक्ष्य एकत्र करतीं रहीं। रविवार को मैडम ने आईटीआई थाने पहुंचकर प्राध्यापक के खिलाफ शिकायत करते हुए भेजे गए मैसेज के स्क्रीन शॉट भी पुलिस को दिए।
एसआई वैष्णवी असवाल ने प्राध्यापक को थाने में तलब कर खूब लताड़ा। महिला दरोगा ने मामला आपस में नहीं निपटने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। खबर लिखे जाने तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। इधर, थाना प्रभारी कुलदीप अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच एसआई वैष्णवी कर रहीं हैं। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।