फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   youth plan to kidnap friend for you tube hits

यूट्यूब हिट्स के लिए करने चले थे दोस्त की किडनैपिंग, खुली पोल तो पड़ गए लेने के देने

Tue, 27 Nov 2018 08:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहादराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहादराबाद Updated Tue, 27 Nov 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
youth plan to kidnap friend for you tube hits
यूट्यूब वीडियो

यूट्यूब हिट्स के लिए पांच युवकों ने ऐसा प्लान बनाया कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। चर्चा में आने के बाद मामला आग की तरह फैल गया।

विज्ञापन


फिल्मी अंदाज में अपने साथी का अपहरण करने जा रहे पांच युवकों को पुलिस ने राहगीर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह तो आपस में दोस्त हैं। यूट्यूब पर वीडियो डालने के लिए उन्होंने नाटक किया था। जिस पर पुलिस ने युवकों को उनके परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन

क राहगीर ने पुलिस को दी सूचना

रविवार की शाम पांच दोस्त नहर पटरी पर एयर पिस्टल के निशाने पर लेकर अपने साथी का अपहरण कर इंडिका कार में डालकर बहादराबाद की ओर जाने लगे। इसकी सूचना एक राहगीर ने पुलिस को दे दी।

आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने इंडिका को लोहे के पुल के पास रोक लिया। कार में सवार पांच युवकों को पुलिस थाने ले आई।

पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह आपस में नाटक कर वीडियो को अपलोड कर यूट्यूब पर डालने के लिए ये सब कर रहे थे।

पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया

पूछताछ में उन्होंने सुलेमान पुत्र मुख्त्यार निवासी दादुपुर , जुनेद पुत्र जावेद, शाकिब पुत्र साजिद, शोएब पुत्र रहीश निवासीगण सलेमपुर ने जमालपुर पुल से सलमान पुत्र ग़ालिब निवासी दादुपुर को एयर पिस्टल से इंडिका कार में अपहरण किया गया। जिसकी सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी गयी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। जिसपर बहादराबाद से लौटते हुए इंडिका कार बीएचईएल तिराहा पर पुलिस ने पकड़ ली। सभी को थाना लाकर पूछताछ की गई। बताया गया है सभी छात्र हैं। छात्रों ने यूट्यूब मोबाइल पर डाउनलोड करने के लिए एक वीडियो बनाई। थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया सभी युवकों को उनके परिजनों को सौप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed