{"_id":"5de27e938ebc3e54da225fe1","slug":"youth-make-pressure-of-marriage-on-girl-through-offensive-photo-girl-left-school","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आपत्तिजनक फोटो से युवक बना रहा शादी का दबाव, डर से 10वीं की छात्रा ने स्कूल छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपत्तिजनक फोटो से युवक बना रहा शादी का दबाव, डर से 10वीं की छात्रा ने स्कूल छोड़ा
Sun, 01 Dec 2019 10:16 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 01 Dec 2019 10:16 AM IST
सार
- तहरीर के आधार पर पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
दबंग परिवार के युवक ने नाबालिग छात्रा के आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। आरोप है कि युवक अब फोटो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर छात्रा पर शादी करने का दबाव बना रहा है। दबंग परिवार की दहशत के चलते परिजनों ने छात्रा का स्कूल जाना भी बंद करा दिया। साथ ही पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
लक्सर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की 15 वर्षीय बेटी पड़ोस के गांव के एक सरकारी स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा है। आरोप है कि पिछले दिनों गांव के दूसरे समुदाय के युवक ने छात्रा पर रौब गालिब करते हुए डरा धमकाकर उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें अपने मोबाइल में खींच ली।
विज्ञापन
Trending Videos
फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी
आरोप है कि अब छात्रा स्कूल जाती है तो युवक रास्ते में रोककर शादी करने के लिए दबाव बनाता। इतना ही नहीं युवक उसकी बात नहीं मानने पर फोटो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी भी दे रहा है। युवक की हरकतों से परेशान छात्रा ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। छात्रा के परिजनों ने विरोध किया तो आरोप है कि युवक के परिजनों ने उन्हें ही आड़े हाथों ले लिया।
युवक की हरकतों से डरे छात्रा के परिवार वालों ने उसकी पढ़ाई बीच में ही रुकवा दी। इसके बाद भी युवक, छात्रा के परिजनों को धमकी दे रहा है। शुक्रवार देर शाम छात्रा के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। सीओ अविनाश वर्मा का कहना है कि मामला संज्ञान में है। तत्काल कार्रवाई करने के आदेश पुलिस को दिए गए हैं।
युवक की हरकतों से डरे छात्रा के परिवार वालों ने उसकी पढ़ाई बीच में ही रुकवा दी। इसके बाद भी युवक, छात्रा के परिजनों को धमकी दे रहा है। शुक्रवार देर शाम छात्रा के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। सीओ अविनाश वर्मा का कहना है कि मामला संज्ञान में है। तत्काल कार्रवाई करने के आदेश पुलिस को दिए गए हैं।