धनतेरस पर घर में छाया मातम, बाइक की टक्कर से युवक की मौत, आठ साल की बच्ची गंभीर घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-दून हाईवे पर शेरपुर गांव के पास कार चालक ने ओवरटेक करते समय सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि बच्ची को भी चोट आई है।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने कार चालक को मौके पर ही पकड़कर उसकी कार कब्जे में ले ली। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित बेलड़ा गांव निवासी मेहरबान (35 वर्ष) पुत्र हनीफ कंपनी में कर्मचारी हैं। रविवार रात करीब आठ बजे वह अपनी आठ साल की बेटी के साथ बाइक से रुड़की की ओर आ रहे थे।
जैसे ही वह शेरपुर गांव के पास पहुंचे तो ओवरटेक करते समय सामने से आ रही एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाप-बेटी बाइक से उछलकर दूर जा गिरे। हादसे के बाद हाईवे पर आने-जाने वाले वाहन चालक भी रुक गए और सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
इसके बाद कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मेहरबान की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन घायल ने उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
जबकि बच्ची के पैर की हड्डी टूट गई। पुलिस ने कार चालक जयराम निवासी नकटोली, बिहार को गिरफ्तार कर लिया और कार समेत कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।