फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   youth kidnapped with car and murdered in vikas nagar

विकासनगर: कार सहित हुआ था युवक का अपहरण, तीन दिन बाद पता चला हो गया है खून

Sat, 19 Jan 2019 01:34 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 19 Jan 2019 01:34 PM IST
विज्ञापन
youth kidnapped with car and murdered in vikas nagar
अपहरण

विकासनगर में एक युवक का कार सहित अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। बदमाशों ने युवक की हत्या कर शव को शक्ति नहर में फेंक दिया। शनिवार को पुलिस ने शव को निकालने के लिए पुलिस ने ढूंढ खोज की जो दोपहर बाद तक जारी रही।

विज्ञापन


बता दें कि 16 जनवरी की शाम घर से बाल कटवाने की बात कहकर मोती सिंह (32) कार से घर से निकला। जहां कार सहित उसका अपहरण कर लिया गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वरिष्ठ उप निरीक्षक नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि झिटाड त्यूनी निवासी तारा सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका विकासनगर के जीवनगढ़ में मकान बन रहा है। 16 जनवरी को वह अपने बेटे मोती सिंह (32) वर्ष के साथ जीवनगढ़ आए थे। उसी दिन शाम को मोती कार लेकर घर में यह कहकर निकला था कि वह बाल कटवाने जा रहा है।
विज्ञापन


इस बीच उसे गांव का एक युवक और नवाबगढ़ निवासी नदीम व अहसान मिले। गांव का युवक कुछ दूर चलने के बाद कार से उतर गया था लेकिन नदीम और अहसान उसे कार सहित कहीं ले गए। इसके बाद से युवक का कुछ पता नहीं चल रहा है। तारा सिंह ने पुलिस को बताया था कि उसके बेटे का अपहरण कर लिया गया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर नदीम व अहसान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि एक आरोपी को क्षेत्र में युवक की कार चलाते देखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed