फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   youth hide religion from two girls and tried to Sexual assault

धर्म छिपाकर युवक ने दो बहनों से बढ़ाई नजदीकियां, फिर किया दुराचार का प्रयास और अब...

Mon, 04 Feb 2019 09:59 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 04 Feb 2019 09:59 AM IST
विज्ञापन
youth hide religion from two girls and tried to Sexual assault
सांकेतिक तस्वीर

देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र में बड़ी बहन के साथ दुष्कर्म के प्रयास और छोटी बहन से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक युवक को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया । अल्पसंख्यक समुदाय के इस युवक ने खुद को  हिन्दू बताते हुए  युवती से संपर्क बढ़ाया था।

विज्ञापन


पहचान खुली और युवती ने दूरी बनानी चाही तो वह ब्लैकमेलिंग पर उतर आया। पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास और छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र में दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया गया कि बिजनौर निवासी अकरम फिलहाल पटेलनगर क्षेत्र में किराए पर रहता था।
विज्ञापन


इलाके में अकरम ने खुद को आकाश यादव प्रचारित कर रखा था। इस वजह से संस्थान की एक छात्रा से उसकी दोस्ती हो गई। कुछ दिन पहले आकाश की पहचान पता चलने पर छात्रा ने उससे दूरियां बढ़ा ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

छात्रा ने उसका फोन भी उठाना बंद कर दिया था। इसके बाद आरोपी पूरी तरह ब्लैकमेलिंग पर उतर आया। आरोप है कि पहले बड़ी बहन को डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसके विरोध करने पर आरोपी ने फोटो वायरल करने की धमकी दी थी।

आरोपी ने दो दिन पहले उसकी छोटी बहन के साथ भी छेड़छाड़ की। दोनों बहनों ने घर आकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद कोतवाली जाकर मुकदमा दर्ज कराया था।आरोपी को रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed