फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth from hyderabad committed suicide in dehradun hotel left suicide note

हैदराबाद के युवक ने देहरादून आकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में खुद को बताया डिप्रेशन का शिकार

Sun, 31 Mar 2019 10:25 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 31 Mar 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
Youth from hyderabad committed suicide in dehradun hotel left suicide note
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

हैदराबाद (आंध्रप्रदेश) के एक युवक ने देहरादून आकर आत्महत्या कर ली। शव त्यागी रोड स्थित एक होटल के कमरे में लटका मिला है। सुसाइड नोट में युवक ने खुद को डिप्रेशन का शिकार होना बताया है। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। बताया जा रहा है युवक मर्चेंट नेवी में नौकरी करता था।

विज्ञापन


युवक की पहचान सरवण महेंद्र कर (पुत्र एनआर महेंद्र कर निवासी सलीम नगर, हैदराबाद) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि युवक ने शनिवार को त्यागी रोड स्थित एक होटल में कमरा बुक कराया था।
विज्ञापन


रविवार सुबह उसे कमरा खाली करना था। दोपहर करीब तीन बजे तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो होटल कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन, कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। उसके बाद होटल कर्मचारियों ने दूसरी चाबी से दरवाजा खोला।

विज्ञापन
विज्ञापन

फंदे पर झूल रहा था सरवण

अंदर देखा तो सरवण फंदे पर झूल रहा था। होटल कर्मियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो अंग्रेजी भाषा में लिखा एक सुसाइड नोट मिला है।

उसमें उसने खुद को डिप्रेशन का शिकार होना बताया है। नोट में सरवण ने अपने कई परिजनों और मंगेतर को संबोधित किया है। पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर भी जांच कराई गई है।

युवक के बारे में पता चला है कि वह मर्चेंट नेवी में नौकरी करता था। उसके भाई को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल शव मोर्चरी में रखवा दिया है। मौत की वजह क्या रही इसका पता परिजनों के आने के बाद ही चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed