फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   youth file lawsuit on bjp mla rajkumar thukral

BJP विधायक ठुकराल पर युवक ने दर्ज कराया मुकदमा, जानिए क्या है पूरा मामला

Tue, 03 Oct 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Tue, 03 Oct 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
youth file lawsuit on bjp mla rajkumar thukral

एक युवक ने बीजेपी विधायक राजकुमार ठुकराल पर मुकदमा दर्ज कराया है। आगे जानिए क्या है पूरा मामला...

विज्ञापन


दरअसल, फोन पर धमकी देने के आरोपी की कोतवाली में पिटाई करने पर पुलिस ने भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ गैर संज्ञेय अपराध (एनसीआर) का मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने विधायक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इस मामले में पुलिस की  कार्यप्रणाली को लेकर सीओ के स्तर से भी जांच चल रही है।

क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल को मेरठ निवासी सतीश शर्मा ने कुछ दिन पहले फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी। विधायक के भाई संजय ठुकराल ने आरोपी सतीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


27 सितंबर को पुलिस ने सतीश को पल्लमपुर मेरठ स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया था। 28 सितंबर को पुलिसकर्मी कोतवाली के कंप्यूटर कक्ष में सतीश से पूछताछ कर रहे थे। इसी बीच विधायक ठुकराल अपने समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में ही सतीश की पिटाई कर दी थी। मामला तूल पकड़ा तो कांग्रेस ने भी मुद्दा बना लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार के संज्ञान में मामला आया तो उन्होंने एसएसपी को जांच के आदेश दिए थे। पुलिस की टीम सतीश के बयान दर्ज करने के लिए मेरठ गई थी। पुलिस को दी तहरीर में सतीश ने बताया कि 28 सितंबर को पुलिस ने धमकी देने के आरोप में धारा 41 का नोटिस तामील कर रिहा कर दिया था।

youth file lawsuit on bjp mla rajkumar thukral

इसके बाद जब वह कोतवाली से निकलने लगा तो विधायक राजकुमार ठुकराल ने कोतवाली परिसर में ही उसकी पिटाई कर दी। सतीश की तहरीर पर पुलिस ने विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ मारपीट और गालीगलौच की एनसीआर दर्ज कर ली है।

तो तहरीर में बदल दी गई जगह
कोतवाली के कंप्यूटर कक्ष में 28 सितंबर को विधायक राजकुमार ठुकराल ने पुलिसकर्मियों और मीडियाकर्मियों के सामने धमकी देने के आरोपी सतीश के साथ मारपीट की थी। मामला सत्तापक्ष के विधायक से जुड़ा होने की वजह से पुलिस मामले में अपनी तरफ से कार्रवाई करने से बच रही थी। मामला सुर्खियों में आया तब पुलिस हरकत में आई थी। दिलचस्प बात रही कि पीड़ित ने भी तहरीर में घटना कंप्यूटर कक्ष के बजाय कोतवाली परिसर में होने की बात कही है। ऐसे में तहरीर को लेकर भी दबाव साफ देखा जा सकता है।  

- फोन पर धमकी देने के आरोपी सतीश के साथ हुई मारपीट के बाद मिली तहरीर के आधार पर विधायक के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है। घटना के बाद मामले की जांच सीओ स्वतंत्र कुमार को सौंपी गई थी, जो पांच दिन में पूरी हो जाएगी। अगर जांच में पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। यह भी सुनिश्चित कराया जाएगा कि भविष्य में कोतवाली के किसी भी कक्ष में कोई सीधे दाखिल न हो।
डॉ. सदानंद दाते, एसएसपी, ऊधमसिंहनगर  

- पुलिस की जांच पर पूरा भरोसा है। वह सत्ता का दुरुपयोग नहीं करेंगे। जांच में पुलिस को पूरा सहयोग देंगे। यह भी पता लगाया जाना चाहिए कि धमकी देने वाले के पीछे कौन लोग हैं।  
राजकुमार ठुकराल, विधायक रुद्रपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed