फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth dies under suspicious circumstances in brother

Dehradun News: जीजा के मकान में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sun, 14 Apr 2024 03:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances in brother
एक युवक की उसके जीजा के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव शनिवार को मकान से बरामद किया गया। पुलिस को मौके से शराब की बोतल भी मिली है। पुलिस प्रथम दृष्टया अत्यधिक शराब पीने से मौत होना मान रही है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन




एसओ प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त अमित मेनी निवासी निरंजनपुर के रूप में हुई। पता चला कि 12 अप्रैल को अमित अपने जीजा सुमित माकिन निवासी विंग नंबर छह के पास आया था। रात के वक्त दोनों शराब पीकर सो गए। दोनों अलग-अलग कमरे में सोए थे। सुबह काफी देर तक जब अमित ने दरवाजा नहीं खोला तो सुमित ने पड़ोसियों को बुलाया और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुआ। देखा कि अमित बेहोश पड़ा है। अमित को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ ने बताया कि प्रथम दृष्यता मृत्यु अत्यधिक शराब पीने के कारण होना प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम के बाद मृत्यु के असली कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed