फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth dies under suspicious circumstances a week after assault; two arrested

Dehradun News: मारपीट के एक सप्ताह बाद युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, दो गिरफ्तार

Mon, 14 Sep 2026 02:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances a week after assault; two arrested
रायपुर क्षेत्र में मारपीट की घटना के करीब एक सप्ताह बाद युवक जानिसार खान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि सात सितंबर को हुई मारपीट में युवक को गंभीर चोटें आई थीं और इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई। रविवार सुबह युवक अपने कमरे में मृत मिला। मामले में परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि, रिंग रोड स्थित होटल पर्ल एवेन्यू के पास रहने वाले शफीक ने थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि सात सितंबर को उनके साले जानिसार खान निवासी राजीव नागलिया का प्लॉट, रायपुर के साथ विक्कू और उसके अन्य साथियों ने मारपीट की थी। मारपीट में जानिसार को गंभीर चोटें आई थीं। परिजनों के अनुसार चोटों के बाद उसकी तबीयत बिगड़ती गई। रविवार सुबह वह अपने कमरे में मृत अवस्था में मिला।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारण की जानकारी हो सकेगी। साथ ही घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपी गिरफ्तार
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर रायपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल दो आरोपियों को रविवार को रायपुर क्षेत्र में लाडपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास साहनी उर्फ विक्कू निवासी ग्राम सनौली धमोली, थाना कटरा, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार, उम्र 22 वर्ष और सोनू साहनी निवासी ग्राम सनौली धमोली, थाना कटरा, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार, उम्र 21 वर्ष, हाल निवासी झुग्गी-झोपड़ी, मंदिर के पास, थाना रायपुर, देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस अब सात सितंबर की मारपीट की घटना और 13 सितंबर को हुई युवक की मौत के बीच संबंध की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed