फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth dies hit by train Listening music on railway track with earphones

Accident: इयरफोन बना काल, रेलवे ट्रैक पर संगीत सुन रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

Thu, 18 Aug 2022 09:31 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 18 Aug 2022 09:31 AM IST
सार

मजर (22) निवासी मच्छी बाजार, नजीबाबाद, जिला बिजनौर अपने परिचित के साथ अजबपुर क्षेत्र में आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने इयरफोन लगाए हुए थे। यही कारण रहा कि वह ट्रेन की आवाज को नहीं सुन पाया और हादसे का शिकार हो गया।
 

विज्ञापन
Youth dies hit by train Listening music on railway track with earphones
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

इयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर संगीत सुन रहा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना अजबपुर रेलवे फाटक के पास की है। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी मुकेश त्यागी ने बताया कि बुधवार को एक युवक के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली थी।

विज्ञापन


मौके पर जाकर देखा तो युवक वहां पर लहूलुहान हालत में पड़ा था। युवक की पहचान मजर (22) निवासी मच्छी बाजार, नजीबाबाद, जिला बिजनौर के रूप में हुई। पता चला कि वह अपने परिचित के साथ अजबपुर क्षेत्र में आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने इयरफोन लगाए हुए थे। यही कारण रहा कि वह ट्रेन की आवाज को नहीं सुन पाया। मजर रायपुर क्षेत्र के भगत सिंह कॉलोनी में रहता था। यहां वह सेटरिंग का काम करता था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Janmashtami 2022: आज इन दो खास योग में मनाया जाएगा लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा
विज्ञापन
विज्ञापन


सावधानियां
- इयरफोन लगाकर दुपहिया वाहन न चलाएं। 
- किसी फैक्टरी में काम करते वक्त इयरफोन लगाने से बचें। 
- सड़क पार करते वक्त भी इयरफोन जान लेने का कारण बन सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed