{"_id":"576f66164f1c1b0550b48c9c","slug":"youth-crushed-from-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार में हुई हार तो ट्रेन से कटकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार में हुई हार तो ट्रेन से कटकर दी जान
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 26 Jun 2016 01:03 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम में विफल होने पर एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटनास्थल पर छोड़े गए सुसाइड नोट में प्रेम में बर्बाद होने की जिक्र किया गया है। चमोली जिले का रहने वाला यह युवक सवा माह पहले ही देहरादून आया था।
विज्ञापन
नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र के बाईपास रेलवे फाटक के पास शनिवार सुबह एक युवक का कटा हुआ शव मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर कपड़ों की तलाशी ली तो पहचान पत्र और मोबाइल के जरिये उसकी पहचान पंकज निवासी नेल सलोनी पोस्ट भीमतल्ला जिला चमोली के रूप में हुई।
विज्ञापन
चमोली थाने से संपर्क साधा गया तो पता चला कि पंकज अपने पिता महेश्वर प्रसाद के साथ दिल्ली रहता था। सवा माह पहले काम करने के लिए वह देहरादून आ गया था।
एसओ नेहरू कालोनी विनोद गुंसाई ने बताया कि मौके से एक पेज का सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें कहा गया कि फेसबुक के जरिये कक्षा 11 की एक छात्रा से उसका प्रेम-प्रसंग हो गया था, लेकिन अचानक उसके मुंह मोड़ लेने से वह बर्बाद हो गया। इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
Published By : Nirmala Suyal