फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth Congress gheraoed CMO

युवा कांग्रेस ने किया सीएमओ का घेराव

Tue, 03 Aug 2021 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Youth Congress gheraoed CMO
अरिहंत अस्पताल द्वारा आयुष्मान योजना के तहत भुगतान होने के बावजूद मरीजों से ली गई भारी भरकम धनराशि न लौटाए जाने का आरोप लगाते हुए युवा कांग्रेस ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी का घेराव किया। युवा कांग्रेस ने स्वास्थ्य विभाग पर भी मरीजों का पैसा लौटाए जाने को लेकर हीलाहवाली का आरोप लगाया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर तीन दिन के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो स्वास्थ्य महानिदेशक का घेराव कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को इस मामले को लेकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता चंदरनगर स्थित सीएमओ कार्यालय पहुंचे। जहां नारेबाजी और प्रदर्शन के बाद उन्होंने सीएमओ डॉ. मनोज उप्रेती का घेराव भी किया। प्रदेश प्रवक्ता आयुष सेमवाल ने बताया कि अरिहंत अस्पताल द्वारा कोविड काल में आयुष्मान योजना के तहत कई मरीजों का इलाज किया गया। इसके अलावा अस्पताल द्वारा इन मरीजों से डिस्चार्ज के समय इलाज की मोटी रकम भी ले ली गई। अब आयुष्मान योजना का पैसा भी अस्पताल के खाते में पहुंच गया। इसके बावजूद सभी मरीजों को उनका पैसा नहीं लौटाया गया। युवा कांग्रेस ने अस्पताल प्रबंधन पर जल्द कार्रवाई की मांग की गई। वहीं, सीएमओ ने उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में जितेंद्र नेगी, अभय कत्यूरा. नितिन रावत, मोहित ग्रोवर, हरेंद्र नेगी, शिवम कुमार, वीरेंद्र रावत, ऋषि, हरेंद्र बेदी, रविंद्र, प्रिंस सागर कपाड़िया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कोरोना काल में सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों ने पूरे मन से योद्धाओं की तरह मरीजों का उपचार व सेवा की। बिल भुगतान को लेकर सरकार के निर्देशानुसार सभी प्रक्रियाएं नियम के तहत पूरी की जा रही हैं। इसमें जिले के अन्य तमाम अस्पताल भी शामिल हैं। ऐसे में सिर्फ अरिहंत अस्पताल का नाम लेकर विरोध प्रदर्शन करना सवाल खड़े करता है। इसमें कहीं किसी का निजी स्वार्थ तो नहीं है।
- डॉ. अभिषेक जैन, संचालक, अरिहंत अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed