फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth beaten CISF soldier and his father in haridwar

हरिद्वार: कुर्सी पर बैठने को लेकर हुआ विवाद, सीआईएसएफ जवान और पिता से युवकों ने कर दी मारपीट

Tue, 02 Apr 2019 08:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 02 Apr 2019 08:20 PM IST
विज्ञापन
Youth beaten CISF soldier and his father in haridwar
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

मंसादेवी मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे सीआईएसएफ जवान और उसके पिता के साथ किसी ने मारपीट कर दी। सीआईएसएफ जवान ने इस संबंध में तीन स्थानीय युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने युवकों की तलाश तेज कर दी है।

विज्ञापन


घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। मध्यप्रदेश के विजयनगर जिला गुना के केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान पवन शर्मा अपने परिजन के साथ गंगा स्नान करने आया था। मंगलवार सुबह वह परिवार के संग मंसा देवी मंदिर दर्शन करने गया था।

विज्ञापन

जहां से वापस लौटते समय एक फूल प्रसाद की दुकान के बाहर रखी कुर्सी पर बैठने को लेकर सीआईएसएफ जवान का किसी से विवाद हो गया। आरोप है कि सीआईएसएफ जवान, उसके पिता कुंवरपाल शर्मा के साथ कई युवकों ने मारपीट कर दी।

मारपीट करने के बाद सभी युवक मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की गहनता से जानकारी ली। घटना के बाद कोतवाली पहुंचे जवान ने इस संबंध में दीपक, अर्जुन एवं छोटे को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मारपीट करने वाले स्थानीय फूल प्रसाद विक्रेता है, उनकी तलाश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed