{"_id":"626d0f5b5dabe57b06772c97","slug":"youth-arrested-for-throwing-burning-spleen-in-forest-action-against-seven-people-in-forest-fire-incidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग: चलते वाहन से जलती तिल्ली जंगल में फेंकने पर युवक गिरफ्तार, वनाग्नि मामलों में अब तक सात के खिलाफ कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग: चलते वाहन से जलती तिल्ली जंगल में फेंकने पर युवक गिरफ्तार, वनाग्नि मामलों में अब तक सात के खिलाफ कार्रवाई
Sat, 30 Apr 2022 04:04 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी,रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी,रुद्रप्रयाग
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 30 Apr 2022 04:04 PM IST
सार
जलती तिल्ली फेंकने पर वन विभाग के कर्मियों ने वाहन रोकर युवक से पूछताछ की तो वह अभद्रता करने लगा। इसके बाद वन कर्मी उसे रेंज कार्यालय लाए और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
उत्तराखंड में जंगल की आग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मयाली-घनसाली मोटर मार्ग पर चलते वाहन से जंगल में जलती तिल्ली फेंकने के मामले में वन विभाग ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। वनाग्नि की घटनाओं में विभाग अब तक सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर चुका है। बृहस्पतिवार दोपहर तिलवाड़ा से मयाली की तरफ जा रहे मोहम्मद सलीप निवासी ग्राम रामपुर, रुड़की ने वाहन से जलती तिल्ली जंगल में फेंक दी थी, जिससे वहां आग लग गई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद वन विभाग के कर्मियों ने वाहन रोकर युवक से पूछताछ की तो वह अभद्रता करने लगा। इसके बाद वन कर्मी उसे रेंज कार्यालय लाए और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। डीएफओ वैभव कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...बॉयज हॉस्टल में मारपीट: मेडिकल कॉलेज के इंटर्न और फाइनल ईयर के छात्र भिड़े, एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुलाई
विज्ञापन
बताया कि कई लोग जान बूझकर जंगलों में आग लगा रहे हैं, जिससे वन संपदा व वन्य जीवों को नुकसान पहुंच रहा है। बताया कि अभी तक चार स्कूली बच्चों सहित सात लोगों के खिलाफ जंगल में आग लगाने के मामले में कार्रवाई की जा चुकी है।