फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youngsters learned trekking, rock climbing tricks

युवाओं ने सीखे ट्रैकिंग, रॉक क्लाइंबिंग के गुर

Mon, 02 Mar 2020 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Youngsters learned trekking, rock climbing tricks
बाड़वाला में रॉक क्लाइंबिंग करते युवा। - फोटो : VIKAS NAGAR
युवाओं को साहसिक खेलों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नेहरु युवा केंद्र संगठन की ओर से रविवार को बाड़वाला यमुना पुल पर तेनजिंग नोर्गे एडवेंचर कैंप का शुभारंभ हुआ। शिविर का शुभारंभ बीएसएफ एडवेंचर इंस्टीट्यूट के सैकंड इन कमांडेट अर्जुन भंडारी और डिप्टी कमांडेट दिनेश चौहान ने किया।
विज्ञापन

शिविर के पहले दिन युवाओं ने रॉक क्लाइंबिंग, रैपलिंग और ट्रैकिंग के गुर सीखे। मुख्य अतिथि सैकंड इन कमांडेट अर्जुन भंडारी ने कहा कि साहसिक खेलों को पर्यटन से जोड़ा जा सकता है। इन खेलों से स्थानीय लोगों को जोड़कर उनके रोजगार में भी खासा इजाफा किया जा सकता है। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में साहसिक खेलों की अपार संभावनाएं हैं। शिविर में उत्तराखंड, यूपी, हरियाणा, पंजाब समेत आसपास के कई राज्यों के 50 युवा प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। शिविर के पहले दिन प्रतिभागियों ने मेघराज पंवार, अमित शर्मा, वरुण दीक्षित, प्रीति नेगी, जेबा बानो, अर्जुन भंडारी के नेतृत्व में साहसिक खेलों के गुर सीखे।
विज्ञापन

इस मौके पर कैंप कमांडेंट अपूर्व सिंधे, नेहरु युवा केंद्र के सेवानिवृत्त निदेशक पीएस नेगी, जिला युवा सन्वयक मुन्नी टोलिया, अविनाशा सिंह, राहुल डबराल, विजय चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed