फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Young man raped a divorced woman on the pretext of marriage

Dehradun News: तलाकशुदा महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

Wed, 25 Oct 2023 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Young man raped a divorced woman on the pretext of marriage
युवक ने एक तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला के गहने भी बिकवा दिए। महिला ने जब शादी का दबाव बनाया तो वह गायब हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि एक महिला ने तहरीर दी। कहा कि उसका संपर्क अरपान गोयल नाम के युवक से हुआ। दोनों में दोस्ती हुई तो आरोपी पीड़िता से शादी करने की बात कहता। उसके बहकावे में आकार पीड़िता ने अपने पति से तलाक लिया और आरोपी के साथ लिवइन में रहने लगी। इस दौरान लगातार आरोपी पीड़िता संग शारीरिक संबंध बनाता रहा। कहा कि आगामी तीन नंवबर को दोनों को शादी आर्य समाज मंदिर में करनी तय थी। इस बीच आरोपी ने शादी से मना कर दिया।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि उसने साथ में रहते हुए पीड़िता के दो लाख रुपये के गहने बिकवा दिए। इसके अलावा भी कई हजार रुपये उससे उधार लिए। आरोप है कि निजी पलों की वीडियो बनाकर उसे वायरल कर बदनाम करने की धमकी भी दी। एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि आरोपी अरपाल गोयल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed